बॉलीवुड की दुनिया से दो दिन में गायब हो गए 2 बड़े सितारे, इरफान के बाद ऋषि कपूर के निधन से सदमे में लोग

Estimated read time 1 min read

कोरोना संकट के बीच बॉलीवुड जगत ने महज दो दिन के भीतर अपने दो बड़े सितारों को खो दिया है। एक्टर इरफान खान के बाद आज दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इरफान के निधन के एक दिन बाद ही मुंबई के अस्पताल में अभिनेता ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली। 67 वर्षीय ऋषि कपूर को खराब तबीयत के चलते बुधवार रात एचएन रिलाइंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे एक दिन पहले ही इरफान खान का निधन हुआ था। 

ऋषि कपूर का निधन

67 वर्षीय ऋषि कपूर को मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साल 2018 में ऋषि कपूर को पहली बार कैंसर का पता चला था, जिसके बाद अभिनेता लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में रहे थे। वह ठीक होने के बाद सितंबर 2019 में भारत लौटे हैं। भारत में वापसी के बाद भी कपूर का स्वास्थ्य अक्सर ध्यान में रहा है। अभिनेता को फरवरी में त्वरित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य के बारे में अटकलों के बीच जब वह दिल्ली दौरे पर थे तब उन्हें फरवरी की शुरुआत में यहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

बुधवार को इरफान का निधन
अभिनेता इरफान खान 54 साल के थे और लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। इरफान को मलाशय संक्रमण के कारण मंगलवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। उनके परिवार में पत्नी सुतापा और दो बेटे बाबिल और अयान हैं। इरफान की मां का चार दिन पहले ही जयपुर में निधन हुआ था। वे लॉकडाउन के कारण अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours