मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सारनी ने दिवगंत गौरीशंकर आर्य को प्रदान की श्रद्धांजलि

Estimated read time 0 min read

सारनी। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ आठनेर ब्लॉक के अध्यक्ष गौरीशंकर आर्य का 2 अगस्त को असामयिक निधन हो जाने पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सारनी ब्लॉक ईकाई ने जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह व संभागीय अध्यक्ष अबदुल रहमान की उपस्थिति मे जिलाध्यक्ष कार्यालय सारनी मे एक श्रद्धांजलि सभा का अयोजन कर दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर स्वर्गीय गौरीशंकर आर्य को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक सभा मे मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने शोकसभा को संबोधित करते हुऐ कहा की आज गौरी शंकर आर्य हमारे बीच नही है विश्वास नहीं होता, वे एक बेहद मिलनसार और सामाजिक कार्यों मे अग्रणी भूमिका निभाने वाले व्यक्तित्व थे निश्चित रुप से मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ और जिले के पत्रकार जगत के लिऐ उनका असमय हम सबको छोड़ जाना एक अपूरणीय क्षति है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours