- अमृत-2.0 योजना के तहत बनेगा पार्क, विधायक व अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण
सारनी। शोभापुर क्षेत्र के वार्ड 35 कैलाश नगर में नगर पालिका पालिका परिषद सारनी अमृत 2.0 योजना के तहत 61.86 लाख रूपए की लागत से पार्क का निर्माण करेगी। शुक्रवार को आमला-सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार व पार्षदगणों की उपस्थिति में पार्क का भूमिपूजन किया गया। इस पार्क के निर्माण से शोभापुर क्षेत्र के 7 वार्डों के नागरिकों को लाभ मिलेगा।
निकाय क्षेत्र के शोभापुर में कोई पार्क नहीं होने के कारण यहां के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसलिए नगर पालिका परिषद सारनी ने अमृत 2.0 योजना के तहत यहां पार्क निर्माण का प्रस्ताव लिया। शुक्रवार 10 अगस्त 2024 को आमला सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, नपाध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, पार्षद दशरथ सिंह जाट, भीम बहादुर थापा, गणेश महस्की, योगेश बर्डे, पिंटिश नागले, रोशनी संदीप झपाटे, सरिता मनोज वागद्रे, भाजपा नेता पी.जे. शर्मा, भाजपा के जिला महामंत्री कमलेश सिंह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, सुधा चंद्रा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम समेत अन्य लोगों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि प्रदेश की सरकार क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित है। क्षेत्र में सतत विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के अलावा लोगों के मनोरंजन, संस्कृति को सहेजने पर भी कार्य कर रही है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि कैलाश नगर वार्ड 35 में पार्क निर्माण होने से शोभापुर क्षेत्र के 7 वार्डों के लोगों को फायदा मिलेगा। पार्क को उच्चस्तरीय विकसित किया जाएगा। इसमें मिनी जिम भी स्थापित करने की योजना है। इस अवसर पर पार्षदगण, आम नागरिक एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। विधायक डॉ. पंडाग्रे एवं अतिथियों ने कैलाश नगर में ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।
+ There are no comments
Add yours