चिचोली। भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा आभियान कार्यक्रम मनाए जाने हेतु चिचोली नगर मण्डल की बैठक रखी गई मण्डल प्रभारी रंजीत सिह ने बैठक को सबोधित करते हुए कहा की भाजपा द्वारा युवामोर्चा के नेतृत्व मे 11 अगस्त से 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान विभिन्न मोर्चो के माध्यम से मनाया जाना तय किया है,जिसमे वार्डवार तिरंगा यात्रा भले ही पैदल हो निकाला जाना है, वार्डो मे घरों पर एवं प्रतिष्ठानों, कार्यालयो पर राष्ट्रिय ध्वज लगाया जाना तय किया गया,12 से 14 अगस्त के बीच महापुरुषों एवं स्मारकों पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाना है उन्होने कार्यकर्ताओ से 14 अगस्त को आज़ादी की विभिषीखा कार्यक्रम किया जाकर कॉन्ग्रेस की सत्तालोलुपता से भारत के बटवारे पर हुऐ जनसंहार से जनता को अवगत कराने का आव्हान करते हुऐ हर घर तिरंगा आभियान के तहत वार्डो मे घरों मे और प्रत्ष्ठानों मे लगाए राष्ट्रिय ध्वज सतंत्रता की 78 वी वर्षगाठ 15 अगस्त उपरांत उतरवाकर रखने मे भी सजगता से अपनी भुमिका का निर्वाह करे। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिह कुशवाहा व मण्डल प्रभारी रंजीत सिह, मण्डल अध्यक्ष नितिन आवलकर ने सोसायटी चुनाव मे परचम लहराने पर अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्यो का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुकेश मालवीय, रितेश मालवीय, सन्जू आवलेकर, शिव यादव, श्रीराम यादव, अलकेश सोनी, रिन्कू आर्य, गोलू जैन, नाना राठौर, अखलेश राठौर, रानी गुप्ता, आशाराम धुर्वे, पुरन राठौर, सुमन राठौर सहित भाजपा कायकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *