सारनी। भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ पाथाखेड़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन भारतीय मज़दूर संघ कार्यालय पाथाखेड़ा में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मा रेड्डी कोल उद्योग प्रभारी, भारतीय मजदूर संघ आशीष मूर्ति कोषाध्यक्ष अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ जयंत आसोले कोऑर्डिनेटर वेकोलि, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद कुमार अध्यक्ष का भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ पाथाखेड़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश मोहबे जेसीसी भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ पाथाखेड़ा व आभार महामंत्री प्रमोद कुमार सिह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग सौ से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थे।


