• सारनी के कई बुकी अन्डर ग्राउन्ड

आमला। आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाने वालो पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने कुछ लोगो को पकड़ा प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 मई के आईपीएल क्रिकेट मैच में मुखबिर मोबाईल के माध्यम से थाना बोरदेही में सट्टा खिलाने की सूचना ग्राम खेड़लीबाजार के पास प्राप्त होने पर थाना बोरदेही के स्टाफ द्वारा तरोड़ा कला जोड़ के पास बड़गाँव में दो व्यक्ति को रंगो हाथो पकड़ा। जिसमें चेतन सोनी निवासी ग्राम हथनोरा, रोहित उर्फ लालू रघुवंशी निवासी ग्राम बम्हनी का रहना बताया जिनसे पूछताछ करने पर क्रिकेट मैच सनराईज हैदराबाद और कोलकाता नाईटराईटर पर क्रिकेट लाईन गुरू एप्प पर सट्टा लगाना बताया आरोपीगणो के पास वीभो कंपनी का फोन, नगदी 630 रूपये, लीड़ पेन एवं सट्टा अंक लिखी डायरी मिली एवं आनलाईन फोन पे के माध्यम से रूपये पैसो का ट्रांसजेक्शन होना पाया गया। दोनो से पूछताछ करने पर उक्त सट्टे के राशि राकेश पिता फूलसिंह रघुवंशी निवासी पाथाखेड़ा थाना सारणी को देता था एवं अन्य लोगो भी इस सट्टे के कारोबार में शामिल है। उक्त आरोपीगणो के विरूध्द अपराध धारा 4 (क) मध्यप्रदेश पब्लिंक गेम्बलिंग एक्ट, 109 भादवि एवं 66 IT ACT का अपराध पंजीबध्द कर अनुसंधान मे लिया गया एवं राकेश रघुवंशी एवं अन्य लोगो जो उक्त सट्टा के कारोबार में मुलताई क्षेत्र एवं खेड़लीबाजार क्षेत्र के शामिल है उनकी तलाश की जा रही है। दोनो आरोपीगणो के विरूध्द भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश के बाद सारणी एसडीओपी रोशन कुमार जैन थाना प्रभारी अरविंद कुमरे, पाथखेड़ा चौकी प्रभारी दिलीप यादव के नेतृत्व में एक टीम बना दी गई है जो पाथाखेड़ा शोभापुर बगडोना में आईपीएल सट्टा लगाने वाले बुकिं एवंआईडी बांटने वालों पर सख्त कार्रवाई किया जाएगा। क्योंकि पिछले बार कोलांचल क्षेत्र में आईपीएल सटोरियों पर कार्रवाई होने के बाद कई आईपीएल बुकी शहर के बाहर अंडरग्राउंड होकरअपने कार्य को अंजाम दे रहे थे कई उनके एजेंट आई डी देकर सारणी क्षेत्र में आईपीएल मे करोड़ो रुपये लगाये। उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सुनील पन्द्राम, प्रधान आरक्षक अनंतराम यादव एवं आरक्षक रोहित भारती की विशेष भूमिका रही।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *