
मुलताई नगर के बूथ अध्यक्षो से भाजपा नेताओ का संवाद
बैतूल। बैतूल-हरदा-हरसूद संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद दुर्गादास उइके ने वैष्विक महामारी कोरोना की लडाई में पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा मानवता की सेवा में किए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए उनसे और अधिक परिश्रम की अपेक्षा की। सांसद श्री उइके ने बुधवार शाम को मुलताई नगर मंडल के बूथ अध्यक्षो से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से चर्चा करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। कान्फ्रेसिंग में विधायक डा.योगेष पंडाग्रे,प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे,मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र आर्य, कान्फ्रेसिंग प्रभारी अबिजर हुसैन, विधानसभा समन्यक मनीष माथनकर ,मंडल अध्यक्ष हनी भार्गव सहित मुलताई नगर मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष शामिल हुए। सांसद श्री उइके ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए आज पूरी दुनिया में भारत एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना हो रही है। इसी तरह हमारे मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने कम समय में बीमारी पर नियंत्रण हेतू जो प्रयास किए और आमजन की सुविधाओ के लिए जो कारगर कदम उठाए वो भी प्रषंसनीय है। श्री उइके ने सभी से सरकार और पार्टी के दिषा- निर्देषो का पालन करने का आग्रह किया। इस अवसर पर पार्टी नेताओ ने कहा कि जिले के कार्यकर्ता गरीबो को भोजन, राषन, अरोग्य सेतू डाउनलोउ सहित प्रदेष नेतृत्व के निर्देषो का बेहद अच्छे तरीके से क्रियान्वयन कर रहे है जो सराहनीय है। पार्टी जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेष अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी इसकी सराहना की और कार्यकर्ताओ से पैदल जाने वाले मजदूरो की चिंता करने की अपेक्षा की है। अंत में मुलताई नगर मंडल अध्यक्ष हनी भार्गव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
हाईवे पर भाजपा कार्यकर्ता करा रहे भोजन – प्रदेष अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देष पर जिले के पार्टी कार्यकर्ता अन्य राज्यो ,अन्य जिलो की ओर पैदल जाने वाले मजदूरो की भी चिंता कर रहे है। बुधवार को एन एच 69 पर ग्राम जामठी में पेट्रोल पम्प के पास बूथ अध्यक्ष मनोज बारंगे के नेतृत्व में नागपुर से आगरा पैदल जा रहे मजदूरो के भोजन की व्यवस्था की साथ ही मार्ग के लिए नींबू पानी भी दिया।