• अरशद व इलियास के ठिकाने पर कलेक्टर ने की 30 ट्रक पकड़े
  • शाहपूर भौरा सारनी क्षेत्र के कई रेत माफियाओ पर जिला बदर की कार्यवाही संभव

शाहपुरl मुख्यमंत्री मोहन यादव व जिले के जनप्रतिनिधियो के संज्ञान में क्षेत्र में हो रहे रेत की कालाबाजारी और अवैध रेत के डंपर से अवैध रेत व कोयला खनन का मामला आने के बाद मुख्यमंत्री फटकार के बाद जिला प्रशासन ने स्वयं स्थल पर पहुंचकर अवैध रेत भंडारण करने वालों पर कार्यवाही की है । माफिया अरशद और इलियास के ठिकाने ग्राम चिमड़ी , गवाड़ी में पर बीती रात एक बजे जिला कलेक्टर ने मौके पर पहुंच कर 30 डंपर पकड़े । रात के अंधेरे में मौके से डंपर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गए l मंगलवार की रात कलेक्टर, एसपी , एसडीएम तहसीलदार ने रात एक बजे मौके पर पंहुच कर कार्यवाही की और 30 डंपर पकड़े है साथ ही रेत डंप की जगह से 9 पोकलेन मशीन जप्त कर कार्रवाई की ।
बुधवार की सुबह से ही कलेक्टर एसपी और खनिज विभाग अवैध रेत डंप वाली जगह पर पुनः पंहुच गए । कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया की मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्यवाही की जा रही है चुनाव के दौरान भी सूचनाएं मिली थी की इलाके में कोई अरशद और इलियास है जोकि रेत का अवैध रेत अपने वाहनों से कर रहे थे भंडारण भी किया जा रहा था सूचना मिलने पर रात में करीब 30 डंपर खाली पकड़े है जोकि अन्य स्थानों से रेत खाली कर आए थे और जो यह रेत का डंप है वो रेत ठेकेदार का है और इसमें अरशद और इलियास भी अपनी रेत डंप कर रहे थे जोकि गलत है इन दोनो पर कार्यवाही की जा रही है साथ ही अधिकृत रेत ठेकेदार की भी गलती सामने आ रही उसकी भी जांच की जा रही है उन पर भी मामला बनाये जायेगा। बहुत दिनो से जिले मे अवैध रेत खनन का कार्य जोरो पर किया जा रहा था जिले के विधायको द्वारा कई बार इसकी शिकायत जिला खनिज अधिकारी से इस पर रोक लगाने की बात कही लेकिन उन्होंने इस बात को गभिरता से नही लिया जिसकी शिकायत प्रदेश के मुखिया से की रेत ठेकेदार पुरे जिले भर मे अपराधी तत्व जैसे लोगो को रेत परिवहन करने की अवैध रेत सप्लाई कर रहे है जिसमे डब्लू आर के नाम पर करोड़ो रु का सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। लेकिन जिला खनिज अधिकारी शाहपूर भौरा पुलिस की भूमिका संदिग्ध है इतना बड़ा मामला जिला कलेक्टर व एसपी के ध्यान मे न लाना कही न कही प्रशासनिक चूक या जानबूझकर इसमे पर्दा डालने का काम किया जा रहा है ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *