सारनी। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर के सारनी आगमन पर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध नगर पालिका नगर पंचायत मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष केके भावसार के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उन्होंने सभी नगरीय निकायों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी, विनियमित एवं संविदा कर्मी को नियमित किए जाने की मांग रखी। इस अवसर पर बीएमएस के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मधुकर साबले, विभाग प्रमुख विनय डोंगरे एवं जिला सह महामंत्री हरिओम कुशवाह भी उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष श्री भावसार ने कहा कि प्रदेश के निकायों में सैकड़ों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अल्प वेतन में सेवाएं दे रहे है। स्थिति यह है कि उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। इसलिए उन्हें शासन जल्द से जल्द नियमित करें। प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर ने कहा कि इस संबंध मे वे जल्द ही सरकार से चर्चा कर कोई नीति तैयार करने का आग्रह करेंगे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारियों के अलावा सारनी इकाई के सदस्य उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *