- खेल से व्यक्ति मे अनुशासन के साथ ही नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है- व्ही के कैथवार
- शुभारंभ मैच मे सारनी ने बेहद रोमांचक मैच मे रीवा को हराकर अगले राउण्ड मे प्रवेश किया
सारनी। एमपीपीजीसीएल सारनी की अंतर क्षेत्रिय 45 वी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ जय बाबा मठारदेव ताल कटोरा वॉलीबॉल स्टेडियम सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी मे सोमवर प्रातः 10 बजे मुख्य अभियन्ता व्ही के कैथवार,अधीक्षण अभियंता एस एन सिंह एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया,जिसके पश्चात स्टेडियम मे राष्ट्रगान किया गया।
राष्ट्रगान उपरांत मंचासिन अतिथियों का स्वागत किया गया जिसके उपरांत मुख्य अभियंता व्ही के कैथवार द्वारा अंतर क्षेत्रिय प्रतियोगिता मे सम्मिलित टीमों और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुऐ कहा की खेल शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा माध्यम है,खेल से व्यक्ति मे अनुशासन के साथ ही नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है,उन्होने उपस्थित सभी खिलाड़ियों को जीत हार की चिंता कीए बीना पुरे उत्साह और जोश से खिलाड़ी भावना का परिचय देते हुऐ श्रेष्ठ प्रर्दशन करने हेतु उनका उत्साहवर्धन किया।
तत्पश्चात सारनी टीम के कप्तान रुपेश चौरे द्धारा सभी टीमों को मंच से शपथ गृहण कराई गईं, जिसके उपरांत मुख्य अभियन्ता व्ही के कैथवार, अधीक्षण अभियंता व क्रीड़ा सचिव एस एन सिंह, अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता सुभष गुप्ता,अधीक्षण अभियंता उल्हास देशमुख,अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता एस एन अतर , अधिक्षण अभियन्ता सिविल पांडे,वरिष्ट रसायनज्ञ पीयूष गुप्ता,अधीक्षण अभियंता व क्रीड़ा सहसचिव संजय जोशी,अधिक्षण अभियन्ता अविनाश सिंह,अधिक्षण अभियन्ता संजीव त्रिपाठी, सुनिल तंगापन, पंकज उपाध्याय, ओ पी सरोज,अजय डांगी, इत्यादि ने उपस्थित टीम,सारनी, भोपाल, जबलपुर रीजन, जबलपुर सेंट्रल ऑफिस,रीवा,ग्वालियर, इंदौर,सिरमोर,बिरसिंहपुर, के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का सुभारंभ किया गया। शुभारम्भ मैच रीवा और सारनी के बिच खेला गया जो बेहद रोमांचक रहा सारनी ने पहला सेट 27/25 और दुसरा सेट 25/21 से जीतकर अगले राउंड मे प्रवेश किया। मंच संचालन वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी रमेश भोयर द्धारा किया गया। तीन दीन चलने वाली प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका पंजीकृत निर्णायक जमील कुरेशी,राजा शेंडे द्वारा संपन्न की जा रही है, लगातार तीन दीन चलने वाली प्रतियोगिता का फायनल बुधवार सांयकाल 7 बजे संपन्न होगा।
+ There are no comments
Add yours