• रैली निकालकर जताया विरोध, राज्यपाल को ज्ञापन भेजा, कड़ी कार्रवाई की मांग

बैतूल। आदिवासी पिटाई कांड से नाराज सर्व आदिवासी समाज ने आज बैतूल में बड़ी रैली, प्रदर्शन और सभा का आयोजन किया। उन्होंने रैली निकालकर पिछले दिनों हुए आदिवासी पिटाई के दो मामलो में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चार सूत्री मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा है। समाज ने आज बैतूल के ऑडिटोरियम से एक बड़ी रैली का आयोजन किया।

यह रैली शहर के कोठीबाजार क्षेत्र से शुरू होकर बैतूल गंज पहुंची। जहां से कालेज चौक होते हुए कोतवाली थाना और बस स्टैंड होकर ऑडिटोरियम पहुंची जहां एक सभा का आयोजन किया गया। जहां आदिवासी नेताओ ने समाज के लोगो को संबोधित किया।

यहां उन्होंने प्रशासन को चार सूत्री मांगों का ज्ञापन भी सौंपा है। रैली का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य संदीप धुर्वे ने किया। इस मौके पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, रामा ककोड़िया, दिलीप धुर्वे भी मौजूद थे। नेताओं ने इस दौरान आदिवासी प्रताड़ना के मामलों में पुलिस कार्रवाई में देरी का मुद्दा उठाया।

राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

रैली के बाद ऑडिटोरियम में इकट्ठा हुए आदिवासी संगठनों ने राज्यपाल के नाम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बैतूल जिले में आदिवासियों के ऊपर आए दिन असामाजिक तत्वों की ओर से मारपीट, ग्रामीण क्षेत्रों में डराने धमकाने का भी आरोप लगाया है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि 13 फरवरी 2024 को सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि जिले के अंतर्गत ग्राम बासपानी निवासी अशीष परते का निर्वस्त्र कर उल्टा लटके के हाथ पैर बांधकर उसे बेरहमी से पीटा गया। यह घटना पूरे जिले को शर्मसार करने वाली घटना हैं। ऐसे शर्मसार कृत्य करने वाले आरोपियों को अनु. ज.जा. अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए सजा दिया जाए।

2. ग्राम मलकापुर में दिनांक 16 जनवरी 2024, 28 जनवरी 2024 को रात्रि 10 से 11 बजे के बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने मलकापुर के पूर्व सरपंच बुदल धुर्वे के घर में घुस कर तलाश किया था। उनकी पत्नी व मां के साथ धक्का-मुक्की कर अभद्र व्यवहार किया था। साथ ही धमकी देते हुए कहा कि घर से निकले की तुम्हें जान से मार देंगे।

जैसे घटना की FIR करने के समय ग्राम के ग्रामीणों के साथ बुदल धुर्वे गंज थाना बैतूल पहुंचें। जिसकी शिकायत थाना प्रभारी डेहरीया ने लेने से इनकार कर दिया और उन्हें भगा दिया गया ऐसे अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए।

3. बैतूल शहर में विगत दिनो रात्रि करीब 11:30 बजे राज उईके नामक आदिवासी व्यक्ति को चंचल राजपूत व साथियों की ओर से घेरकर मारपीट की गई। बताया जा रहा हैं कि ये सारे लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।

बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं, जिनका व्यक्ति को पीटते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ हैं। ऐसे कृत्य करने वाले अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

4. घटना को देखते हुए सर्व समाज ने 1 करोड़ रूपए मानहानि का दावा करने का फैसला लिया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *