सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की अंतर क्षेत्रिय प्रतियोगिता आगामी 19 फरवरी से सारनी के बाबा मठारदेव ताल कटोरा वॉलीबॉल स्टेडियम सारनी मे संपन्न होगी। जिस हेतु स्टेडियम का गुरुवार सांयकाल मुख्य अभियन्ता व्ही के कैथवार एवं अधीक्षण अभियन्ता एस एन सिंह, द्वारा अधिनस्थ आधिकारी कार्यपालन अभियन्ता संजय जोशी, अविनाश सिंह,श्री सोनी ( सिविल ) समेत अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुऐ सिविल कर्मचारी चमन व प्रीतम सिंदुर द्वारा वरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन मे स्टेडियम मे किए गए। रंग रोगन, व अधिनस्थ अमले द्वारा स्टेडियम के किए गए कायाकल्प की सराहना करते हुऐ मैदान मे और बेहतर खेल सुविधाओ की व्यवस्था कराने के निर्देश अधिनस्थ अमले को दिए है। साथ ही ओपन स्टेट लेवल की प्रतियोगिता कराए जाने हेतु सहयोग समिती को उपलब्ध करने की बात कही।
विदित हो कि 19 फ़रवरी से प्रारंभ होने वाली एमपीपीजीसील की अंतर क्षेत्रिय वॉलीबॉल प्रतियोगिता मे खंडवा, जबलपुर रीजन,जबलपुर सेंट्रल ऑफिस, रीवा, सिरमौर, सागर, भोपाल, इंदौर,उज्जैन, बिरसिंहपुर, चचाई, सारनी समेत अन्य रीजन की करीबन 12 टीमें प्रतिनिधित्व करेगी जिसका फायनल मुकाबला बुधवार 21 फ़रवरी को संपन्न होगा। इस दौरान सुनिल तंगापन,अजय डांगी, सारनी टीम कप्तान रुपेश चौरे,वरिष्ट खिलाड़ी काशीराम चौकीकर, मकरध्वज, विनीत पाल, जितेंद्र कवाड़े, सुभाष चोपड़ा, समेत खिलाड़ी व आधिकारी उपस्थीत रहे।