तेंदुए की खबर पर सीएचपी पहुंचा वन अमला, नहीं मिले पगमार्क

Estimated read time 1 min read
  • वायरल वीडियो में वाइल्ड कैट होने की है संभावना

सारनी। बीती रात मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के कोल हैंडलिंग प्लांट में तेंदुए की खबर से कार्यरत कर्मी दहशत में आ गए। कुछ ही देर में वायरल वीडियो जंगल की आग की तरह लोगों तक पहुंच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया। आनन फानन में वन परिक्षेत्र अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके का बारीकी से मुआइना किया। जहां-जहां कार्यरत कर्मियों द्वारा जंगली जानवर की मौजूदगी बताई गई वहां-वहां रेंज अफसर ने पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण कर पगमार्क देखें। रेंज अफसर एस नायक ने बताया तेंदुए की खबर मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। लेकिन वहां तेंदुए के पद मार्क नहीं मिले। उन्होंने कहा जो वीडियो देखने में आया है वह स्पष्ट होने के कारण तेंदुए की पुष्टि नहीं की जा सकती। आसपास घूमने के उपरांत जो पगमार्क वहां देखने में आए हैं वह तेंदुए के पगमार्क नहीं है। बावजूद इसके वन विभाग की टीम द्वारा वन्य प्राणी की ट्रेल पर जांच की जा रही है। वन विभाग ने मीडिया कर्मियों से अनुरोध किया है कि बिना पुष्टि के तेंदुए की खबर ना चलाएं। इससे आमजन में भय का माहौल बना रहता है।

इनका कहना
तेंदुए की मौजूदगी की खबर पर कोल हैंडलिंग प्लांट का निरीक्षण किया है। जो पग मार्क वहां पे गए हैं। वह तेंदुए के नहीं है। विभाग द्वारा वन्यप्राणी की ट्रेल पर जांच की जा रही है।
एस नायक, रेंजर, उत्तर वन परिक्षेत्र, सारनी।
वायरल वीडियो में दिख रहा वन्य प्राणी वाइल्डकैट यानी की जंगली बिल्ली हो सकती है। कोल हैंडलिंग प्लांट में पाए गए पग मार्क तेंदुए के नहीं है। हमारा शहर चारों तरफ से जंगल से घिरा है। यहां जंगली जानवरों की मौजूदगी हमेशा बनी रहती है। इसीलिए सभी को सतर्क रहना चाहिए।
आदिल खान, सारनी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours