सारनी। वन विभाग ने अवैध सागौन से निर्मित फर्नीचर और सागौन की चिरान जब्त की है। जब्त सागौन 0.158 घन मीटर है। वन विभाग की इस कारवाई से सागौन तस्करों और अवैध फर्नीचर निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। उत्तर वन परिक्षेत्र अधिकारी शरदेंदु नायक ने बताया मुखबिर की सूचना पर वन मंडल अधिकारी देवांशु शेखर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया अष्टमंडल वल्द कार्तिक मंडल निवासी तवाकाटी को सर्च वारंट तामिल कर मकान और बाड़े में तलाशी की गई। सर्चिंग के दौरान अष्टमंडल की बाड़ी में अवैध रूप से रखी सागौन की 34 नग चिरान जब्त की है। जो करीब 0.158 घन मीटर है। विभाग द्वारा जब्ती की कार्रवाई करने के पश्चात अपराधी के विरुद्ध वन अपराध पंजीबद्ध किया है। अवैध सागौन की चिरान व फर्नीचर की जब्ती की कार्रवाई करने में मुख्य भूमिका उत्तर वन परिक्षेत्र अधिकारी शरदेंदु नायक, हवसूलाल ऊईके, कन्हैया सिंह ठाकुर, शांतिलाल उईके, गणेश धुर्वे, ललिता और धुर्वे की रही है। वन विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई प्रचलित है। वन विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई से सागौन तस्करों और अवैध फर्नीचर निर्माण कर विक्रय करने वालों में हड़कंप मचा है। विभाग द्वारा अवैध कटाई करने वालों और तस्करों व अवैध फर्नीचर निर्माण करने वालों के विरुद्ध सतत कारवाई की जाएगी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *