घोड़ाडोगरी। भारतीय जनता पार्टी मंडल घोड़ाडोंगरी की मंडल स्तरीय बैठक आज घोड़ाडोंगरी नगर स्थित बालाजी लॉन में संपन्न हुई भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जो कार्यक्रम पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए गए थे उसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को 24 घंटे अन्य बूथ पर जाकर पार्टी की गतिविधि को संचालित करना है।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिले से आए जिला कार्यलय मंत्री कृष्णा गायकी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में हमारी ऐतिहासिक जीत ने हमें सेमीफाइनल में जीत दिला दी है, परंतु आगामी लोकसभा चुनाव हमारा फाइनल मुकाबला है जिसको हम बहुत बड़े अंतर से जीतना हैं, हमारी पार्टी विचारधारा पर काम करती है प्रत्येक कार्यकर्ता की सोच भारत माता को परम वैभव पर ले जाने की रही है हमारा कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद विचार पर कार्य करता है इसी को लेकर केंद्र व राज्य सरकार भी सैकड़ों योजनाएं चला रही है जिसमें गरीब शोषित वंचित को मुख्य धारा में जोड़ना एवं देश को विकसित भारत बनाने की ओर अग्रसर होना हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व का लक्ष्य है। हमारा संगठन कार्यकर्ता आधारित संगठन है जो हर समय चुनाव के लिए तैयार रहता है ऐसे में हमारी जिम्मेदारी भी बनती है कि गांव में जाकर अपने कार्यकर्ता एवं बूथ की समस्याओं को समझे। मंडल स्तरीय बैठक में पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय,घोड़ाडोंगरी मंडल प्रभारी कांतिलाल यादव,जिला मीडिया सह प्रभारी विशाल बत्रा, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत गावंडे, जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक उइके, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो कार्यक्रम के संयोजक गगन अग्रवाल सहसंयोजक शुभम पण्डागरे, नेहा दीपक उइके, सुरेन्द्र चौहान, राकेश नांककर, सिर्दार्थ बिहारे सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी समस्त मोर्चे के अध्यक्ष एवं बूथ के संयोजक एवं प्रवासी कार्यकर्ता गांव चलो अभियान के अंतर्गत होने वाली कार्यशाला में शामिल हुए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *