- आज सुपर आठ के मुकाबले अंश इलेवन, ईगल स्टार बाकूड, रेड रोज शोभापूर व माइनिंग इलेवन के बीच खेले जायेगे
सारनी। स्व. विजय कुमार खण्ड़ेलवाल जी स्मृति राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के 17 वे दिन 3 मैच खेले गए । पहला मैच जय भोले सब्जी भंडार बैतूल एवं पैंथर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जय भोले सब्जी भंडार बैतूल ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी पैंथर क्लब ने निर्धारित 10 ओवर में ऑल आउट होकर 79 रन बनाएं। 80 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी जय भोले बैतूल ने 10 ओवर खेलते हुए ऑल आउट होकर महज 62 रन ही बना पाई और यह मैच 18 रनों से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच दीपक जिन्होंने गेंदबाजी में 3 विकेट एवं बल्लेबाजी में 11 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने I दूसरा मैच टाइटन बैतूल एवं पांढुरना इलेवन के बीच खेला गया पांढुरना इलेवन ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी पहले बल्लेबाजी करने उतरी टाइटन बैतूल ने 10 ओवर मैं 6 विकेट खोकर 98 रन बनाएं 99 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पांढुर्णा इलेवन ने 7 वें ओवर के चलते 2 विकेट खोकर 103 रन बनाएं और पांढुरना यह मैच 8 विकेट से जीत गए इस मैच के मैन ऑफ द मैच शाहिद जिन्होंने 18 गेंद पर 48 रनों की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने । आज का तीसरा मैच पैंथर क्रिकेट क्लब एवं पांढुर्णा 11 के बीच खेला गया पैंथर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया निर्धारित 10 ओवर में बल्लेबाजी करते हुए पैंथर क्रिकेट क्लब ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 122 रन बनाएं 123 रनों के लक्ष्य का पीछा करना करने उतरी पांढुर्णा इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 71 रन ही बना पाई और यह मैच 52 रनों से हार गई। इस मैच के मैन ऑफ मैच कपिल जिन्होंने 9 गेंद पर 29 रन एवं 1 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने आज के मैन आफ द मैच पुरुस्कार वितरण एम पी सिनियर प्लेयर त्रतित्व दिवान, भीम बहादूर थापा, मो ताहिर, विक्की सिह , श्याम बिहारे, वरिष्ट पत्रकार कैलाश पाटिल, विलाश चौधरी, मुकेश यादव, विनय मदने गोलू राजपूत, संदीप बुंदेला,देवमन लाल डेहरिया, रंजीत सिह, जीपी सिह, मिन्टू बोरा, लक्ष्मण साहू योगेश बर्डे, संजय बिंझड़े दिलीप विश्वकर्मा, अमित अग्रवाल, संजीत चौधरी, हेमंत साहू रामप्रसाद झांझर ने पुरुस्कार दिये ।