बैकुंठ धाम आश्रम के महंत का साल श्रीफल देकर नपासीएमओ नपाध्यक्ष ने किया विदा

Estimated read time 0 min read
  • अयोध्या से आमंत्रण आने पर पहुंचे बैकुंठ धाम आश्रम

सारनी। बैकुंठ धाम आश्रम सलैया के महंत संगीत दास महाराज का गुरुवार देर रात गर्म जोशी के साथ स्वागत कर उन्हें अयोध्या के लिए विदा करने का कार्य किया गया। उनके स्वागत सत्कार के लिए प्रशासनिक महकमें की तरफ से नगर पालिका परिषद सारनी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के.मेश्राम,नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे के माध्यम से शाल श्रीफल देकर बैकुंठ धाम आश्रम के महंत का सम्मान करते हुए बैकुंठ धाम आश्रम से लेकर इटारसी तक जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने का कार्य किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के माध्यम से दीपावली की तरह संपूर्ण देश में त्यौहार मनाने की अपील की है ऐसे में क्षेत्र के साधु संतों का आमंत्रण अयोध्या से आया है यह हमारे क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है ऐसी स्थिति में बैकुंठ धाम आश्रम के महंत का अयोध्या जाना यह क्षेत्र की गरिमा को प्रोत्साहित करता है। वही मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के मैश्राम ने कहा कि बैकुंठ धाम आश्रम के महंत का अयोध्या जाना बेहतर कार्य है।उन्होंने आश्रम के माध्यम से खुद अपने सहयोग से ही गौशाला सहित आश्रम का संचालन किया जाता है यह बड़ी बात है ऐसे में इन्हें अयोध्या जाकर प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ यह संपूर्ण क्षेत्र के लिए खुशी और आनंद का विषय माना जा रहा है। इस अवसर पर बगडोना व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजेश नायर के माध्यम से बैकुंठ धाम आश्रम के संस्थापक सीताराम दादाजी,आश्रम के महंत संगीत दास,चेतन महाराज का शाल श्रीफल से स्वागत सत्कार करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि बैकुंठ धाम आश्रम सलैया के महंत का आमंत्रण अयोध्या से आया है और वह पुरुषोत्तम श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे। ऐसी स्थिति में शहर के गणमन नागरिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों का भी दायित्व बनता है कि साधु महात्माओं को अयोध्या तक पहुंचने में उनकी भी सहभागितादरी तय हो इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे,मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम,आजाद पाटिल, विजयपुरी गोस्वामी, दिलीप सोनी,ओम प्रकाश सिंह रघुवंशी, पंडित ओमप्रकाश जोशी,
संतोष साहू,भगवान सिंह लोधी,मनोहर,चेतन गोस्वामी,बगडोना व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजेश नायर,डॉ.बी एल वर्मा,सुनील ठाकुर,करण मंडल सहित बड़ी संख्या में लोग बैकुंठ धाम आश्रम में रात 11:30 बजे उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours