• शिवा भारती के तुफानी पारी ने वैष्णव क्लब सारनी को बाहर का रास्ता दिखाया

सारनी।  स्व० विजय कुमार खण्ड़ेलवाल जी स्मृति राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट  प्रतियोगिता के तीसरे  दिन 2 मैच खेले गए । पहला मैच वैष्णव क्लब सारणी  एवम  किंग शूटर पाथाखेड़ा के  बीच खेला गया वैष्णो क्लब सारणी ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग शूटर पाथाखेड़ा ने निर्धारित 12 ओवर में 123 रन बनाए 124 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैष्णव क्लब सारणी 10 ओवर खेलते हुए 79 रन ही बना पाई और यह मैच 31 रनों से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच शिवा भारती जिन्होंने 18 गेंद पर 46 रन एवं अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण 3 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने। दुसरा मैच थलाइवा इलेवन चोपना एवम लाइटिंग थंडर शोभापुर के बीच खेला गया थलाइवा इलेवन चोपना ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी लाइटिंग थंडर शोभापुर ने निर्धारित 10 ओवरों में 66 रन बनाकर आल आउट हो गयी ।67 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थलाइवा इलेवन चोपना ने महज 8 ओवरो में 5 विकेट खोकर 71 रन बनाए और 5 विकेट से यह मैच जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच राम कृष्ण जिन्होंने 26 रन एवं 1 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने  । इस मैच मे जिन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जगदीश पवार नपा उपाध्यक्ष जीपी सिह, चंद्रभान सिंह रघुवंशी, योगेश बर्डे, लक्ष्मण साहू, नकुल गुप्ता, सन्तू झरबडे, नरेंद्र उगड़े, संदीप झपाटे, मदन चौधरी, कृष्णा राव शाकरे, गुमान सिंह ठाकुर, पीके सिंह, भीम बहादूर थापा ने पुरुस्कार दिये ।इस अवसर पर आयोजन समिति के रंजीत सिह,जीपी सिह,भीम वहादूर थापा ,नन्हे सिह, प्रकाश शिवहरे, गणेश महस्की,  किशोर ड़ेहरिया,मिन्टू बोरा,अजय प्रजापति, जफर अंसारी,दिलिप विश्वकर्मा , मुकेश भालेकर राकेश बारंगे धमेन्द्र राय संजीत चौधरी विनय मदने उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *