बेबी ठाकूर ने वार्ड मे रैली निकालकर मतदाताओ का आभार जताया
सारनी। वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद मनोज ठाकुर असमय देहांत उपरांत उनके बचे हुए कार्यकाल को पूरा करने के लिए हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बेबी मनोज ठाकुर को 306 वोटो से चुनाव विजयी हुई। उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बेबी मनोज ठाकुर को 467 वही कांग्रेस के प्रत्याशी बृजेंद्र यादव को 161 व आप के प्रत्याशी सुनील गुप्ता को 29 तो निर्दलीय प्रत्याशी बबरू अविनाश सिंदूर को 62 तो वही नोटा 03 वोट प्राप्त हुवे।
चुनाव परिणाम उपरांत विजय प्रत्याशी बेबी मनोज ठाकुर द्वारा मंडल सारणी के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ राम मंदीर में प्रभू श्री राम के दर्शन उपरात बाबा मठार देव के तलहट्टी मंदिर में जाकर बाबा मठार देव का पुजन किया। तत्पश्चात भाजपा कार्यालय में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा विजय प्रत्याशी बेबी मनोज ठाकुर का स्वागत किया भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम जिला महामंत्री कमलेश सिंह झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रंजीत सिंह नपा अध्यक्ष किशोर बरदे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधा चंद्रा ने संबोधित किया सभी नेताओं ने इस जीत को पूर्व पार्षद मनोज ठाकुर को श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिफ एक राजनीतिक दल नहीं दल से उपर उठकर एक परिवार है जो हर कार्यकर्ताओं के सुख दुख में तठस्थ वट वृक्ष के रूप में खड़ी रहती है ।उपस्थित कार्यकर्ताओं और वार्ड की जनता का नवनिर्वाचित पार्षद बेबी मनोज ठाकुर ने धन्यवाद और आभार व्यक्त कर कहा की जिस तरह मेरे दिवंगत पति ने वार्ड के लिए कार्य किया है उसी तरह मै भी अपने वार्ड के विकास के लिए कार्य करूगी। कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री प्रकाश शिवहरे ने किया वही कार्यक्रम नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार, दशरथ सिंह जाट चुनाव के अभिकर्ता व वाड 16 के पार्षद योगेश बर्डे, गणेश पाल ,अमीत अग्रवाल, दिलीप विश्वकर्मा, शिबू सिंह, विनय मदने, रमेश खवसे, सुनंदा पाटिल, सरोज विश्वकर्मा, सुनीता यादव, किरण नागले, बंडु माकोड़े, संदीप झपाटे, मुकेश यादव,प्रवीण सूर्यवंशी, मनीष धोटे, गणेश महस्कि, राहुल कापसे बिन्नी राय, शैलेष ठाकूर, सरोज ठाकूर उपस्थित थे। इसके बाद वार्ड क्र० 14 मे बेबी मनोज ठाकूर के समर्थन मे रैली निकाल कर मतदाताओ का आभार जताया।
+ There are no comments
Add yours