सारनी। स्व० विजय कुमार खण्ड़ेलवाल जी स्मृति राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट  प्रतियोगिता के दुसरे  दिन 2 मैच खेले गए। पहला मैच आर एन किक्रेट क्लब पाथाखेड़ा एवम चौरे कम्पयूटर क्रिकेट क्लब बगडोना के  बीच खेला गया पहले खेलते हुए आर एन क्रिकेट क्लब पाथाखेड़ा ने निर्धारित 10 ओवर में 91 रन बनाए  जवाबी पारी खेलने  चौरे कम्पयूटर क्रिकेट क्लब ने मैच 9 वे ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 97  रन बनाकर मैच 7 विकेट से मैच जीत लीया  ।इन  मैच के मैन ऑफ द मैच अरविन्द रहे  जिन्होंने 11 बाल पर 21 रन जबरदस्त पारी खेली बॉलिंग करते हुए 3 विकेट लिये। मैन आफ द मैच का पुरुस्कार नर्मदापुरम से पधारे सतोष पारिख एव धर्म जागरण के प्रभारी जोगेन्द्र सुर्यवशी द्वारा प्रदान किया गया। दुसरा मैच आरटी एच 11 पाथाखेड़ा एवम फ्लाइंग इलेवन पाथाखेड़ा के बीच खेला गया पहले खेलते हुए आरटीएच इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 80 रन बनाए । जवाबी पारी खेलने उतरी फ्लाइंग इलेवन  ने 10  ओवर में 57  रन बनाकर रन बनाकर आल आउट हो गयी आरटीएच जुनियर ने यह मैच 24 रनो से मैच जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच  चिकु रहे जिन्होंने 3 विकेट  लिए और 11 रनो की महत्वपूर्ण पारी खेली । इस मैच मे जिन्हे सहायक  अभियता प्रमोद बरकड़े प्रदेश प्रचार सचिव सुनील सरियाम पूर्व नपा उपाध्यक्ष भीम बहादूर थापा ने पुरुस्कार दिये ।इस अवसर पर आयोजन समिति के रंजीत सिह,जीपी सिह,भीम वहादूर थापा ,नन्हे सिह, प्रकाश शिवहरे, गणेश महस्की  किशोर ड़ेहरिया,मिन्टू बोरा,अजय प्रजापति,दिलिप विश्वकर्मा , मुकेश भालेकर राकेश बारंगे धमेन्द्र राय संजीत चौधरी विनय मदने उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *