कड़ाके की ठंड के बीच नपा ने चौक-चौराहों पर जलाए अलाव, जरूरतमंदों को चिन्हित कर नपाध्यक्ष ने बांटे कंबल

Estimated read time 1 min read
  • सारनी, पाथाखेडा एवं शोभापुर के चिन्हित स्थानों पर नपा ने जला अलाव, नपा कर्मियों को किया तैनात
  • खुले में रात गुजार रहे लोगों को पहुंचाएंगे सुरक्षित स्थानों पर

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी ने कड़ाके की ठंड के बीच नगर पालिका क्षेत्र में शासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर अलावा जला दिए हैं। इसके अलावा जरूरतमंदों को चिन्हित कर नगर पालिका अध्यक्ष ने कंबल भी बांटे। प्रदेश शासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद ने शासन द्वारा पूर्व से चिन्हित किए गए स्थानों पर अलावा जला दिए हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि नपा के मैदानी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सतत सर्वे कर रात में खुले स्थानों पर सो रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए। इसके अलावा रात को सर्वे कर चिन्हित किए गए जरूरतमंदों को कंबल भी बांटे गए। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने उन्हें कंबल सौंपे। नगर पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर केके भावसार ने बताया कि सारनी, पाथाखेडा, शोभापुर तीनों क्षेत्रों के सुरपरवाइजरों को निर्देशित किया गया है कि वे रात के समय सतत क्षेत्रों में निगरानी करें। जरूरत मंदों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाकर उन्हें चिन्हित करें। ताकि उनकी मदद की जा सकें। उन्हें निर्देशित किया गया है यदि आवश्यता हो तो जरूरतमंदों को नेकी की दीवार से प्राप्त गर्म कपड़े भी उपलब्ध कराए जाएं। विशेषकर बस स्टैंड, चौक-चौराहों पर निगरानी रखी जाएं। यदि कोई व्यक्ति खुले में रात बीता रहा है तो उसकी मदद करें। नपा द्वारा चिन्हित स्थानों पर उन्हें पहुंचाएं। ताकि वे खुले में रात ना बिताए।

More From Author

+ There are no comments

Add yours