जिले की पांचों विधानसभाओं पर भाजपा का कब्जा

Estimated read time 1 min read
  • जनता ने आश्वासन नहीं शासन की नीतियों पर दिखाया विश्वास

बैतूल। विधानसभा निर्वाचन 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेष में एक तरफा ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है। विजय भी ऐसी, जिसने सारी अटकलों और कयासों पर विराम लगा दिया। प्रदेष में 230 विधानसभा सीटों में से 164 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी विजय पताका फहरा दी। बैतूल जिले की 5 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की। इस जीत को किसी ने मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चैहान की लाडली बहना योजना का जादू बताया या प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की निःषुल्क खाद्यान्न योजना पर या प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रति लोगों का विष्वास। आम जनता ने इसे विकास-पूरक योजनाओं पर भरोसे की जीत बताया। बैतूल में अभी तक जहां चार सीट कांग्रेस की और एक सीट पर भाजपा विधायक थे। अब वहीं पांचों सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में चली गई है।

बैतूल में 16123 मतों से जीते खंडेलवाल

बैतूल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 131 में भाजपा प्रत्याषी श्री हेमंत खंडेलवाल ने 16 हजार 123 मतों से विजय प्राप्त की। श्री खंडेलवाल को एक लाख 8 हजार 229 मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस के विधायक श्री निलय डागा 92 हजार 106 मत प्राप्त हुए। श्री खंडेलवाल ने प्रथम राउंड से अपनी बढत बनाए रखी। कुल 17 राउण्ड चली इस मतगणना में श्री डागा की चैथे राउण्ड में 273 मतों से, तेरहवें राउण्ड में 1307 मतों से और 14वें राउण्ड में 2325 मतों की बढत को छोड दे तो मतगणना के सभी राउण्ड में श्री खंडेलवाल ने अपनी बढत निरंतर बनाए रखी।भाजपा से  हेमंत खंडेलवाल को 1 लाख 8 हजार 229 मत प्राप्त हुए। इसी तरह कांग्रेस से  निलय डागा को 92 हजार 106, निर्दलीय  हेमंत सरियाम को 1166, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के षिवपाल सिंह राजपुत को 895, निर्दलीय  विजेन्द्र गोले को 802, निर्दलीय प्रत्याषी महेष शाह उईके 572, निर्दलीय प्रत्याषी अलस्या सोलंकी मामा को 372 मत प्राप्त हुए है। इसके अलावा 3049 मतदाताओं ने नोटा के लिए बटन दबाया ।

डाॅ. पंडाग्रे हुए 12118 मतों से विजयी

आमला विधानसभा क्षेत्र 130 से भाजपा प्रत्याषी डाॅ.योगेष पंडाग्रे ने 12118 मतों से विजय प्राप्त की है। डाॅ. पंडाग्रे को कुल 86 हजार 726 मत प्राप्त हुए है। इसी प्रकार कांग्रेस प्रत्याषी मनोज मालवे को 74 हजार 608, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की रंजना वामने को 1609, बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याषी रूपेष पंडोले को 1167, निर्दलीय प्रत्याषी हीरालाल बिहारे को 1010 मत प्राप्त हुए है। इसके अलावा 2769 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

14 हजार 842 मतों से जीते चंद्रषेखर देषमुख

मुलताई विधानसभा क्षेत्र 129 से भाजपा प्रत्याषी चंद्रषेखर देषमुख 14 हजार 842 मतों से जीते है। श्री देषमुख को कुल 96066 मत प्राप्त हुए है। इसी तरह कांग्रेस प्रत्याषी श्री सुखदेव पांसे को 81224, बहुजन समाज पार्टी के श्री इंदलराव खातरकर को 2257, समाजवादी पार्टी के प्रत्याषी कृपाल सिंह सिसोदिया को 1170 मत प्राप्त हुए है। वहीं कुल 1488 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

8761 मतों से जीते महेन्द्र सिंह चौहान

भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र 133 से भाजपा प्रत्याषी महेन्द्र सिंह केषर सिंह चैहान ने 8 हजार 761 मतों से विजय प्राप्त की है। श्री चैहान को 97 हजार 365 मत मिले है। कांग्रेस प्रत्याषी श्री धरमु सिंह सिरसाम को 88 हजार 604, निर्दलीय प्रत्याषी श्री संदीप धुर्वे 10 हजार 422, प्रहार जनषक्ति पार्टी के प्रत्याषी श्री राहुल सतीष चैहान को 9 हजार 572, निर्दलीय प्रत्याषी श्री हेमराज बारस्कर को 5168, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याषी श्री अन्नूलाल दादा को 2235 मत प्राप्त हुए है। इसी प्रकार 5105 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

4 हजार 213 मतों से विजयी हुई श्रीमती उईके

घोडोडोंगरी विधानसभा क्षेत्र 132 में भाजपा प्रत्याषी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके ने 4 हजार 213 मतों से विजय प्राप्त की है। श्रीमती उईके को 103710 मत प्राप्त हुए। जबकि कांग्रेस प्रत्याषी श्री राहुल उईके को 99497 मत प्राप्त हुए है। इसी तरह निर्दलीय प्रत्याषी श्रीमती स्मिता राजा धुर्वे को 6150, गोडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याषी कौषल किषोर परतेती को 2823, निर्दलीय प्रत्याषी सुभाष बारस्कर को 799 मत प्राप्त हुए है। इसके अलावा 3997 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाय।

6 हजार 456 लोगों ने किया डाक से मतदान

जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए कुल 7 हजार 107 समेकित डाक मत पत्रों की गणना की गई। इनमें 6 हजार 456 मत पत्र वैध पाए गए एवं 646 मत पत्र निरस्त की श्रेणी में रखे गए। इसके अलावा 41 मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया। इसमें से मुलताई विधानसभा क्षेत्र में 1525 वैध मत पत्र पाए गए एवं 125 निरस्त किए गए। 07 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। आमला विधानसभा क्षेत्र में 1159 वैध मत पत्र, 8 मत पत्र नोटा में एवं 112 निरस्त मत पत्रों की श्रेणी में रखे गए। इस प्रकार कुल 1271 मत पत्रों की गणना की गई।

बैतूल जिले में कुल 2769 डाक मत पत्रों की गणना की गई। जिसमें 2548 मत पत्र वैध पाए गए। 221 निरस्त हुए, 21 मत पत्रों में नोटा का उपयोग मतदाताओं ने किया। इसी प्रकार घोडाडोंगरी में 1224 वैध मत पत्र पाए गए। 05 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किए एवं 188 मत पत्र निरस्त किए गए। भैंसदेही विधानसभा में 1255 वैध मत पत्र की गणना की गई। इनमें 115 मत पत्र निरस्त किए गए तथा 6 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours