सारनी। इंटक के राष्ट्रीय नेता राजेश सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री को एक ई पत्र भेजा है, जो की चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें राजेश सिन्हा ने मुख्यमंत्री से यह मांग किया है कि उत्तरकाशी टनल दुर्घटना में जो झारखंड के 15 कर्मचारी फंसे हुए हैं और जिंदगी और मौत के संघर्ष के बीच झूल रहे हैं, उनके परिवारों को झारखंड सरकार तत्काल 10-10 लाख की सहायता राशि भुगतान करें , और साथ ही साथ उन सभी कर्मचारी के परिवारों को इस बात की गारंटी दे की टनल में फंसे हुए कर्मचारियों के साथ कुछ भी अशुभ होने पर झारखंड सरकार उन कर्मचारियों के आश्रितों को झारखंड सरकार में पक्की सरकारी नौकरी देगा, यह मांग राजेश सिन्हा ने, न सिर्फ झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री से की है, बल्कि सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस के अध्यक्ष खड्के जी को भी अवगत कराने के साथ ही साथ ददई दुबे, राहुल गांधी , दिग्विजय सिंह, संजय निरुपम , प्रदीप बलमूचू, आदि वरिष्टम नेताओं को भी मांग पत्र की प्रति भेजा है, अब देखना यह है की झारखंड की सरकार जो की कांग्रेस के सहयोग से चल रही है, वह अपने राज्य के नागरिकों के रक्षा सुरक्षा के लिए कितना उत्तरदाई साबित होती है?।