• भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं विधायक भी पहुंचे श्रद्धांजलि कार्यक्रम

सारनी। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व पार्षद एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष को शनिवार आमला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉक्टर योगेश पंडाग्रे के माध्यम से उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने का कार्य किया है। 16 अक्टूबर को उपचार के दौरान पूर्व भाजपा नेत्री भाग्यवती भादे का उपचार के दौरान नागपुर में देहांत हो गया था। जिनकी श्रद्धांजलि कार्यक्रम 28 अक्टूबर को उनके निवास स्थान पाथाखेड़ा में आयोजित की गई थी। यहां पर सुबह से लेकर दोपहर तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी  यूनियन के अलावा समाज के लोगों ने दिव्यांगता भाग्यवती भादे को भाविनी श्रद्धांजलि देने का कार्य किया गया।आमला  विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉक्टर योगेश पंडाग्रे ने श्रद्धांजलि देते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्षद के कार्यकाल में उनका सराहनीय योगदान रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर और लघु उद्योग से कैसे जोड़ा जा सकता है उसको लेकर भी इनके माध्यम से कई रचनात्मक कार्य करने का कार्य किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की भाग्यवती भादे जिला अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद सारनी में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर रहकर जनहित के कई रचनात्मक कार्य उनके माध्यम से किया जा चुके हैं। भाविनी श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ,  यूनियन के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधी बड़ी संख्या में डब्ल्यूसीएल के कर्मचारी अधिकारी लोग उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *