सारनी। आमला सारनी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति काग्रेस से आगे चल रही है संगठनात्मक रूप वैसे भी भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर हमेशा ही आमला सारनी सीट पर बीस साबित होते आई है। भाजपा ने एक वर्ष पूर्व ही आमला सारनी सीट पर वरिष्ट भाजपा  नेता पी जे शर्मा को आमला विधानसभा का संयोजक नियुक्त किया था लगातार एक वर्ष से पी जे शर्मा द्वारा संघठन के माध्यम से पार्टी को आमला सारनी में मजबूत करने का कार्य कर रहे है। अब प्रदेश भाजपा द्वारा बैतुल नगर मंडल के अध्यक्ष वरिष्ट भाजपा नेता राजेश आहूजा के चुनाव की दृष्टी से आमला सारनी विधान सभा का प्रभारी बनाया है राजेश अहूजा को भी कई चुनावो के सफल संचालन का अनुभव प्राप्त है निश्चित ही आमला सारनी विधान सभा चुनवा में भाजपा के वरिष्ट नेता पी जे शर्मा और राजेश आहूजा के अनुभव का लाभ आमला सारनी क्षेत्र के भाजपा कार्यकताओं को मिलेगा और भाजपा को आमला सारनी क्षेत्र से विजय प्राप्त होगी । पी जे शर्मा को विधानसभा संयोजक राजेश अहुजा को विधान सभा प्रभारी नियुक्ती होने पर सैकड़ों कार्यकताओं ने बधाई दी इस अवसर पर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रंजीत सिंह मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम ने कहा की आगामी चुनाव में वरिष्ठ नेता पी जे शर्मा व यूवा और जुझारू नेता राजेश आहूजा के मार्गदर्शन में आमला सारणी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी योगेश पंडाग्रे की ऐतिहासिक वोट प्राप्त करने में सफल होगे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *