जनता से किए सभी वादे पुरे किए आने वाले कार्यकाल मे भी विकास के नए आयाम स्थापित करेगे : डॉ. योगेश पांडाग्रे

Estimated read time 0 min read
  • नगर मंडल सरनी की पाथाखेड़ा में सम्पंन हुआ शक्ति सम्मेलन

सारनी। भाजपा नगर मंडल सारनी के पाथाखेडा सैक्टर में आयोजित शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए आमला सारनी विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर योगेश पंडाग्रे ने कहा कि आमला सारणी की जनता से पिछले चुनाव में किए गए सभी वादे को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरा किया है चाहे वह 660 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल यूनिट हो कोलांचल क्षेत्र में खदान की स्थापना हो सतपुड़ा जलास्य की जलकुंभी की समस्या का निष्पादन हो या सुखा ढाना औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना, विद्युत विस्तारीकरण का कार्य हो या सड़क डेम बैराज का र्निमाण हो सभी कार्य मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के साथ ही मैने पूरे किए हैं । जहां 14 महीने की कांग्रेस की सरकार ने मध्य प्रदेश के साथ सोतेल व्यवहार किया वही कोविड के कारण 1 साल विकास कार्य बाधित हुए किन्तु शेष बचे हुए कालखंड में आमला सारणी क्षेत्र से किए हुए वादे .को पूरा करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किया गए। शक्ति केंद्र के सम्मेलन को नपा अध्यक्ष किशोर बरदे ने संबोधित करते हुवे कहा की आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं सारणी के विकास की गति को निरंतर बनाए रखने के लिए हमें हर बूथ से 51 प्रतिशत वोट के लक्ष को प्राप्त करना है। वही झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रंजीत सिंह ने कहा की जनता की मांग पर व सर्व रिपोर्ट के आधार पर डा योगेश पंडाग्रे को पुनः भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है निश्चित ही डॉक्टर योगेश पंडाग्रे आमला सारणी के प्रत्येक बूथो से 51 प्रतिशत वोट प्राप्त करेगें। शक्ति सम्मेलन में संकल्प विधानसभा संयोजक पी जे शर्मा ने दिलाया व कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री प्रकाश शिवहरे ने व आभार मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के जिला महामंत्री कमलेश सिंह सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधा चन्द्रा पाथाखेड़ा के वरिष्ठ नेता जी पी सिंह, संजय अग्रवाल, पार्षद गण बूथ के अध्यक्ष गण शक्ति केन्द्र के प्रभारी संयोजक सह संयोजक व जेष्ठ क्षेष्ट कार्यकर्ता उपस्थित है

More From Author

+ There are no comments

Add yours