सारनी। स्वाधार गृह ग्राम भारती महिला मंडल शोभापुर कॉलोनी में निवासरत 21 महिलाएं एवं 7 बच्चों का डॉ. संजीव शर्मा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर घोड़ाडोंगरी के दिशा निर्देश में प्रकाश मकोड़े बीसीएम घोड़ाडोंगरी एवं डॉ ललित चौधरी के साथ 5 सदस्य टीम के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता अनुसार औषधि वितरण भी किया गया। कोरोना बीमारी से बचाव एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक महिला से चर्चा कर लगातार समय-समय पर साबुन से हाथ धोना, बार-बार हाथों से नाक ,आंख और मुंह को नहीं छूना तथा आवश्यक होने पर मास्क का प्रयोग करना। संस्था अध्यक्ष भारती अग्रवाल ने बताया स्वाधार गृह सभी सावधानियां रखी जाना जरूरी है।