बैतूल। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बैतूल जिले में 9 इंटरेस्टेड चेक पोस्ट तथा 6 अंतर जिलास्तरीय चेक पोस्ट तथा 22 SST एवं 20 FST की टीमों द्वारा सघन चेकिंग की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के मार्गदर्शन में आज खम्बारा नाका पर f s t टीम प्रभारी अनिल डाबर के साथ एसडीओपी मुलताई एसपी सिंह द्वारा फोर्स के साथ चेकिंग की जा रही थी ,इसी दौरान नागपुर तरफ से RJ-45-CH-8757 वेन्यू सफेद रंग की गाड़ी को चेक करने पर गाड़ी में लगभग 55 किलो चांदी के आर्नामेंट्स जिनकी कीमत लगभग 50 लाख गाड़ी में मिले l मलिक का नाम पता पूछने पर महेंद्र सिंह पिता राम सिंह राजपूत उम्र 39 साल निवासी श्याम वाटिका बिंदायका जयपुर राजस्थान का होना बताया एवं पूछताछ करने पर उक्त चांदी का माल संदेह होने से FST अधिकारी द्वारा जांच में ली गई उक्त चांदी की जांच की जा रही है.l

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *