भोपाल। मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर @WithCongress नाम के अकाउंट से हुई एक पोस्ट ने एमपी की सियासत में बयानों का दौर शुरू हो गया है। इस पोस्ट में लिखा गया- मामा का श्राद्ध….. श्राद्ध में भाजपा ने दिया शिवराज मामा को टिकट। इस पोस्ट के सामने आते ही बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला। सबसे पहले बीजेपी प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने ट्वीट कर कांग्रेस पर हमला बोला। उसके कुछ देर बाद सीएम शिवराज के बेटे कार्तिकेय सिंह ने पलटवार किया। कार्तिकेय के बाद अब इस विवादित पोस्ट पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी पलटवार किया है।
सिंधिया ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में लिखा- राज्य चुनाव में अपनी आती हुई हार देखकर कांग्रेस पार्टी बौखलाने लगी है और राजनीति के भीतर सूचिता, भाषा व सम्मान को भूल चुकी है। रोज़ एक नए निचले स्तर पर गिरती जा रही है। श्राद्ध मनाना है तो अपने सिद्धांतों का मनाइए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ करोड़ो माताओं और बहनों का आशीर्वाद है। जिस भ्रष्ट और अहंकारी राजनीति की राह कांग्रेस ने पकड़ी है वही उसे उसके अस्तित्व के अंत तक ले जाएगी।
कार्तिकेय ने लिखा-ऐसी घटिया हरकत के बाद क्या अपने बच्चों से आंख मिला पाएंगे
कार्तिकेय ने अपनी पोस्ट में लिखा- समझ नहीं आ रहा कि आप पर दया करूं या गुस्सा? गुस्से में तो हूं, आखिर मेरे जीवित पिता के श्राद्ध की बात आप कर रहे हैं। मुझे तरस भी आप लोगों पर आता है कि कितना नीचे कांग्रेसी आज गिर चुके हैं। क्या आपको लगता हैं कि इसके लिए ईश्वर आपको माफ करेगा? चुनाव तो चार दिन के हैं, ऐसी घटिया हरकत के बाद क्या आप लोग अपने बच्चों से आंख मिला पाएंगे?
‘मामा का श्राद्ध’ ट्वीट पर भड़के सिंधिया : ज्योतिरादित्य का पलटवार-कांग्रेस ने अहंकारी राजनीति की राह पकड़ी, ये उसे अस्तित्व के अंत तक ले जाएगी
+ There are no comments
Add yours