सारनी। भारतीय जनता पार्टी के आमला सारनी विधायक योगेश पंडागरे का भारतीय जनता पार्टी के दोबारा अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने पर पर मंगलवार प्रथम सारनी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने ढोल नगाड़ों की थाप पर आतिशबाजी के पश्चात मंडप कार्यालय मे पुष्पहार व पुष्पगुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक योगेश पंडाग्रे ने देवतुल्य कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुऐ कहा की मेरा हर कार्यकर्ता योगेश पंडाग्रे है और हम सबका एक ही प्रत्याशी है वह है “कमल का फूल” और हम सबको कमल के फुल को भारी मतों से विजयश्री दिलाने प्रण -प्राण से जुटकर प्रदेश मे शिवराज सिंह चौहान और देश मे यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने मे हमारा योगदान अर्पित करना है। भाजपा मंडल कार्यालय मे स्वागत उपरांत विधायक योगेश पंडाग्रे ने अधिकृत प्रत्यशी घोषित होने पर बाबा मठारदेव मंदिर पहुंचकर बाबा का नमन किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *