भोपाल : CM शिवराज सिंह ने लॉकडाउन के बीच बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने कहा है कि ‘सभी सुरक्षात्मक उपायों एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करते हुए 26 अप्रैल से प्रदेश के संक्रमित क्षेत्रों को छोड़कर सभी गांवों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोली जा सकेंगी। यदि कोई गांव कंटेनमेंट एरिया में है, तो वहां दुकानें खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी’ वे सभी ग्रामीण क्षेत्र जो कंटेन्मेंट एरिया में नहीं आते, उन्हें छोड़कर सभी ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें खोल दी जाएंगी!
शहरी क्षेत्रों में मुख्य बाज़ार को छोड़कर केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें मोहल्लों में खुलेंगी। मॉल, सिनेमाघर, ब्यूटीपार्लर,जिम, होटल खोलने की अनुमति नहीं होगी। नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, धार एवं खरगोन में अभी दुकानें नहीं खोली जाएंगी। कंटेन्मेंट एरिया और हॉटस्पॉट के बाहर दुकान खोलने का निर्णय ज़िला प्रशासन और क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप लेगा। सीएम शिवराज सिंह ने कहा है कि ‘शहरी क्षेत्रों में संक्रमित क्षेत्रों को छोड़कर मोहल्लों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोली जा सकती हैं। शहरों में मुख्य बाजार, सिनेमाघर, ब्यूटी पार्लर, मॉल, जिम और सैलून को खोलने की अनुमति नहीं होगी। इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, धार, खरगोन जिले और संक्रमित क्षेत्रो में कोई भी दुकान खोलने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा है कि कोरोना के संक्रमण को प्रभावी ढंग से निपटाने के लिए प्रत्येक जिले में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का गठन किया गया है। यह ग्रुप अपने जिले की परिस्थितियों को देखते हुए दुकानों को खोलने या ना खोलने का फैसला कर सकते हैं। वहीं इस बीच मुख्यमंत्री ने साफ किया कि मध्यप्रदेश के छह जिलों को छोड़कर बाकि सभी जिलों में रियायत दी जाएगी।
अपने ही राज्य के मज़दूर जो मध्यप्रदेश के विभिन्न ज़िलों में फँसे थे और #Lockdown के कारण घर नहीं जा पा रहे थे, आज से हमने उन्हें उनके ज़िलों में बसों और अन्य साधनों से भेजना प्रारंभ कर दिया है। मज़दूरों को उनके घर भेजने के पहले उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।
करीब 8 हज़ार मजदूरों को आज प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से उनके गृह ग्राम रवाना किया गया है। मेरा मज़दूर भाइयों से निवेदन है कि आप चिंतित न हों, आपकी चिंता हम कर रहे है!
बता दें कि ये 6 जिले मध्यप्रदेश के हॉटस्पॉट जिलों में शामिल हैं। यहां प्रशासन द्वारा लगातार सख्ती दिखाई जा रही है। लेकिन अभी किसी भी तरह के पब्लिक ट्रांसपोर्ट का संचालन नहीं किया जाएगा।
+ There are no comments
Add yours