• हर मंगलवार और शनिवार को संपूर्ण क्षेत्र के हनुमान मंदिर में होगा सुंदरकांड का पाठ

सारनी। कौन कहता है कि आसमान में सुराग नहीं हो सकता एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो इस कहावत को चरितार्थ करने का काम अगर कोई कर रहा है तो वह विद्युत नगरी सारनी के श्री कल्यानेश्वर शिव मंदिर शिव परिवार के सदस्यों के माध्यम से बात कहने में थोड़ी सी अटपटी है लेकिन है 100 प्रतिशत सत्य अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन 21 से 24 जरवरी 2024 के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा सकता है।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ संतो का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उद्घाटन निश्चित तौर से जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में होगा श्री रामलाल के जन्म स्थल पर मंदिर के भवन निर्माण के लोकार्पण उद्घाटन से प्रेरित होकर श्री कल्यानेश्वर शिव मंदिर शिव परिवार के द्वारा नगर पालिका परिषद सारनी के विद्युत नगरी में जितने भी हनुमान मंदिर बने हुए हैं।उन हनुमान मंदिर में सीताराम बोर्ड लगाने का कार्य किया जा रहा है।यह बोर्ड लगाने की प्रेरणा श्री कल्यानेश्वर शिव मंदिर शिव परिवार के पंडित संतोष शर्मा से प्रेरित होकर समिति के सदस्य मनीष सलूजा,अतुल मालवी,सौरभ कुमार, निखिल मालवीय,सुमित कहर के माध्यम से विद्युत नगरी सारनी के 9 हनुमान मंदिरों में सीताराम बोर्ड लगाने का कार्य किया जा चुका है।शिव कल्याण ईश्वर शिव मंदिर शिव परिवार के सदस्य मनीष सलूजा ने बताया कि जिस तरह मोबाइल उठाते ही हम पश्चिमी सभ्यता का नाम हेलो लेते हैं हेलो ना बोलकर अब जय श्री राम सीता राम बोलने की आदत युवाओं को डालना चाहिए,उन्होंने यह भी बताया कि संपूर्ण नगर पालिका क्षेत्र के जितने भी हनुमान मंदिर है।उन सभी हनुमान मंदिर में सीताराम बोर्ड लगाने का कार्य किया जाएगा उन्होंने कहां की संकट कटे मिटे सब पीरा जो सुमिरे हनुमान बलबीरा का यह अर्थ हुआ की हे वीर हनुमान जी जो आपका सुमिरन करता है उसके सब संकट कट जाते हैं और सब पीड़ा मिट जाते हैं।इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण मंदिरों में सीताराम के बोर्ड लगाने का कार्य किया जा रहा है।उन्होंने यह भी बताया कि शिवकल्याण ईश्वर शिव मंदिर शिव परिवार के संस्थापक एवं पंडित संतोष शर्मा के मार्गदर्शन में आने वाले समय में मंगलवार और शनिवार को संपूर्ण जिले के हनुमान मंदिरों में सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ करने की अपील मंदिर के पंडितों से करने की बात कही है।उन्होंने कहा है कि वर्तमान परिवेश में आदमी संकट परेशानी से जूझ रहा है यदि ऐसी स्थिति में वह दुखी व्यक्ति सीताराम बोर्ड के दर्शन करता है और मन में सीताराम सुमिरन करता है तो उसके सभी संकटों का निराकरण होगा इस उद्देश्य और भाईचारे के माध्यम से 21 से 24 जनवरी 2024 तक इस अभियान को चलाने का काम किया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि इस पुनीत कार्य संपूर्ण हनुमान मंदिर में सीताराम बोर्ड लगाने में क्षेत्र की युवा जिसमें यमल शर्मा,बिट्टू यादव, महेंद्र सिंह पचोरी, निखिल मालवी,अतुल मालवी,दिव्या दीप सिंह, अजय बन,सौरभ कुमार, मुकेश रजक,सुमित कहार,जयसोना,सुमित कमड़े,आदित्य रजने, नंदू पंडाग्रे,हिमांशु बारस्कर,क्रश बारस्कर,करन कोलनकर,सार्थक दुबे का भी महत्वपूर्ण योगदान इन मंदिरों में बोर्ड लगाने के लिए मिल रहा है। श्री कल्यानेश्वर शिव मंदिर शिव परिवार के संस्थापक पंडित संतोष शर्मा ने संपूर्ण बैतूल जिले के हनुमान मंदिरों का संचालन करने वाले ब्राह्मणों से अपील की है कि मंगलवार और शनिवार को वह सुंदरकांड का पाठ 21 से 24 जनवरी 2024 तक नियमित करे जिससे अयोध्या में रामलाल की मंदिर का जो भव्य उद्घाटन होगा वह राम राज्य की ओर ले जाने के लिए प्रेरित करेगा। जो सबका कल्याण और सबको सद्बुद्धि और सबको विकास देने के लिए अग्रसर करेगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *