• BCCI ने कहा- हमने कभी नहीं कहा कि उद्घाटन समारोह होगा, कैप्टेंस डे सेरेमनी होगी

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। BCCI सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर भास्कर को बताया कि इस बार वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। 4 अक्टूबर को कैप्टेंस डे सेरेमनी या परेड होनी है। यह पहले से तय प्रोग्राम के मुताबिक ही होगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह सेरेमनी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट में क्लोजिंग सेरेमनी जरूर होगी। इसके अलावा भारत और पाकिस्तान के मैच के पहले भी एक स्पेशल इवेंट होस्ट किया जाएगा। इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। BCCI सूत्रों के मुताबिक ओपनिंग सेरेमनी का तो कोई प्लान ही नहीं था। लिहाजा इसे कैंसिल किए जाने का सवाल ही नहीं उठता।

4 अक्टूबर को होनी थी ओपनिंग सेरेमनी

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ल्ड कप 2023 की ऑफिशियल ओपनिंग सेरेमनी 4 अक्टूबर को होनी थी। इसके अगले दिन यानी पांच अक्टूबर को पहला मैच खेला जाएगा। फैन्स को भी इस ओपनिंग सेरेमनी का बेसब्री से इंतजार था।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, सिंगर अरिजीत सिंह, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, सिंगर श्रेया घोषाल और लिजेंड्री सिंगर आशा भोसले परफॉर्म करने वालीं थीं। इसके अलावा आतिशबाजी और लेजर शो भी होना था।
  • 4 अक्टूबर को कैप्टेंस डे परेड जरूर होगी। इस दौरान वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वालीं सभी 10 टीमों के कप्तान अपने-अपने देश की जर्सी में मौजूद रहेंगे। इस फंक्शन के बाद सभी कप्तान उन शहरों के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां उनकी टीमों को पहला मुकाबला खेलना है।

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने धमकी दी थी
सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर धमकी दी थी। कुछ दिन पहले उसकी तरफ से एक ऑडियो जारी किया गया था। इसमें उसने कहा था- 5 अक्टूबर को क्रिकेट वर्ल्ड कप नहीं, आतंकवाद वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी। गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच के दिन खालिस्तानी झंडों का सैलाब आएगा। हमारे साथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का बदला लिया जाएगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *