बैतूल। बारिश का दौर रुकने के बाद लोगों को चिलचिलाती गर्मी ने परेशान कर दिया है। बीते दो दिनों से तेज गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को भी धूप तेज होने के साथ गर्माहट बढ़ गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह एक दिन में अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी हुई। इस बढ़ोत्तरी के कारण शुक्रवार को लोग परेशान रहे, चिलचिलाती गर्मी ने उन्हें हलाकान कर दिया।
बारिश का दौर रुकते ही तापमान में बढ़ी गर्माहट 30.8 डिग्री पर पहुंचा पारा
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours