सारनी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के जन्मदिन पर कोरोना से लड़ रहे, पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका कर्मचारियों का गमछा देकर समर्थक ने सम्मान किया। जानकारी देते हुए भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी श्री विजयवर्गीय के समर्थक मुकेश (बाबू) सिंह ने बताया की श्री विजयवर्गीय के जीवन मे इंसानियत का कार्य प्रथम एवं राजनैतिक कार्य हमेशा द्वितीय स्थान पर रखते है। मुझे उनके इस संदेश पर काफी प्रेरणा मिलती हैं। जिसके मैने सीख लेते हुए श्री विजयवर्गीय के जन्मदिन के अवसर पर हमारी रक्षा एवं कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे पुलिस, नगर पालिका, स्वास्थ्य कर्मचारियों को गमछा देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुकेश (बाबू) सिंह ने सभी कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि आप सभी कि दिन-रात इस मेहनत के कारण आमजन कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से बच पा रहा हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *