• बैतूल हरदा और होशंगाबाद की बैठकों में लेंगे हिस्सा

सारनी। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश के प्रदेश संयोजक डॉक्टर अखिलेश खंडेलवाल के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टिगत जिला संयोजकों से विभिन्न कार्यक्रमों में नियमित संपर्क एवं संवाद के लिए संभागवार दायित्व देने का कार्य किया है। जिसमें झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रंजीत सिंह को नर्मदापुरम संभाग का दायित्व दिया गया है, और इस दायित्व के अंतर्गत उनके माध्यम से प्रतिदिन संभाग के जिला संयोजन को एवं संबंधित दायित्ववान पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से दूरभाष ऑनलाइन वर्चुअल या अन्य किसी भी तरीके से उनसे संपर्क एवं संवाद स्थापित करके कार्यक्रम से संबंधित जानकारी जुटाना का कार्य उनके माध्यम से किया जाएगा। झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रंजीत सिंह के नर्मदापुरम संभाग का प्रभारी नियुक्त होने पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के झूंगी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर अखिलेश खंडेवाला के माध्यम से राकेश तोमर राजा कौरव इन्हें ग्वालियर एवं चंबल संभाग,राजकुमार मालवीय भोपाल एवं उज्जैन संभाग,विजय उमरिया इंदौर संभाग, नवनीत जैन सागर संभाग,राजू तिवारी शहडोल एवं रीवा संभाग,दीपक नाहर जबलपुर संभाग का दायित्व सौपा गया है। इन्होंने कहा की झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जितनी भी बेहतर योजनाएं हैं उन सभी का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से होता है या नहीं इसको लेकर लगातार उनसे संवाद और संपर्क करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत संपूर्ण प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का  कार्यकर्ता ईमानदारी के साथ मेहनत कर रहा है और आगामी विधान सभा चुनाव में इसके परिणाम  भी सकारात्मक होंगे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *