आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट की प्रतिमा का अनावरण : CM शिवराज और संतों ने परिक्रमा की; अद्वैत लोक का शिलान्यास कुछ देर में

Estimated read time 1 min read

खंडवा। ओंकारेश्वर में ओंकार पर्वत पर स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण गुरुवार को हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वामी अवधेशानंद गिरी और दूसरे संतों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इसका अनावरण किया। संतों और CM ने प्रतिमा की परिक्रमा की।
प्रतिमा स्थल के करीब ब्रह्मोत्सव में 5 हजार साधु-संत जुटे हैं। यहां कुछ देर में अद्वैत लोक का शिलान्यास होगा। यह 2026 तक बनकर तैयार होगा।
108 फीट ऊंची यह प्रतिमा एकात्मकता का प्रतीक है। इसे ‘स्टैच्यू ऑफ वननेस’ का नाम दिया गया है। आदि शंकराचार्य की ये प्रतिमा 12 साल के आचार्य शंकर की झलक है। इसी उम्र में वे ओंकारेश्वर से वेदांत के प्रचार के लिए निकले थे। प्रतिमा 100 टन वजनी है और 75 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म पर स्थापित है। 88% कॉपर, 4% जिंक और 8% टिन को मिलाकर बनाई गई है। इसके 290 पैनल निर्माण कंपनी एलएंडटी ने जेटीक्यू चाइना से तैयार कराए हैं। सभी 290 हिस्सों को ओंकारेश्वर में लाकर जोड़ा गया है।
ओंकार पर्वत (मांधाता पर्वत भी) की 11.5 हेक्टेयर जमीन पर अद्वैत लोक आकार ले रहा है। इसी के मध्य में आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां अद्वैत लोक (शंकर संग्रहालय) और आचार्य शंकर अंतरराष्ट्रीय अद्वैत वेदांत संस्थान की स्थापना भी की जा रही है।

आदि शंकराचार्य की 108 फीट की ये प्रतिमा 12 साल के आचार्य शंकर की झलक है।

आदि शंकराचार्य की 108 फीट की ये प्रतिमा 12 साल के आचार्य शंकर की झलक है।

अपडेट्स…

  • हवन – पूजन के बाद केरल की पारंपरिक देव आराधना की गई। आदिगुरु शंकराचार्य का जन्म केरल में हुआ था।
  • CM, पत्नी साधना सिंह के साथ चतुर्वेद पारायण महायज्ञ में शामिल हुए। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर भी हवन पूजन में शामिल हुईं।
  • CM शिवराज सिंह चौहान सुबह 11 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। स्वामी अवधेशानंद जी गिरी महाराज, परमात्मानंद जी, स्वामी स्वरूपानंद जी और स्वामी तीर्थानंद जी साथ हैं।

तस्वीरों में देखिए…

प्रतिमा के अनावरण और ब्रह्मोत्सव में 5 हजार साधु-संत जुटे हैं।

प्रतिमा के अनावरण और ब्रह्मोत्सव में 5 हजार साधु-संत जुटे हैं।

अनावरण कार्यक्रम में कलाकारों ने अतिथियों का स्वागत किया।

अनावरण कार्यक्रम में कलाकारों ने अतिथियों का स्वागत किया।

इन कलाकारों की वेशभूषा में दक्षिण भारत की झलक है।

इन कलाकारों की वेशभूषा में दक्षिण भारत की झलक है।

संतों ने चतुर्वेद पारायण महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दीं।

संतों ने चतुर्वेद पारायण महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दीं।

CM ने ओंकारेश्वर में एनएचडीसी विश्राम गृह परिसर में आम का पौधा रोपा।

CM ने ओंकारेश्वर में एनएचडीसी विश्राम गृह परिसर में आम का पौधा रोपा।

पूरा प्रोजेक्ट कम्प्लीट होने के बाद अद्वैत लोक कुछ इस तरह दिखेगा।

पूरा प्रोजेक्ट कम्प्लीट होने के बाद अद्वैत लोक कुछ इस तरह दिखेगा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours