नसीराबाद ने जनसेवा मित्रो ने किया महिला चौपाल का आयोजन

Estimated read time 1 min read

चिचोली। ग्राम पंचायत नसीराबाद में जन सेवा मित्र द्वारा महिला चौपाल का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायत के सचिव ,सरपंच एवम अन्य लोग मौजूद रहे। महिलाओ ने चौपाल में उपस्थित होकर जनसेवा मित्रो से चर्चा की। इस चौपाल आयोजन का उद्देश्य महिलाओ को शासन की योजना की जानकारी देना और उनकी समस्याओं को सुन उसका समाधान करके गांव का विकास करना था। कार्यक्रम में उपस्थित सीएम फेलो मनदीप सिंह परिहार का ब्लॉक समन्यवक पुलकित जावलकर ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। जन सेवा मित्र ने महिलाओ को शासन की योजना के बारे में बताने के साथ साथ स्वास्थ्य का महत्व बनाया। कार्यक्रम में सरपंच ने कहा जन सेवा मित्र का महिला चौपाल का आयोजन करने को पहल सराहनीय है। इसमें महिलाओ ने अपनी समस्या खुल कर सीएम फेलो मनदीप सिंह परिहार से की। जिससे मनदीप सिंह परिहार जी ने शासन- प्रशासन से योजना से जुड़ी समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।
इस कार्यक्रम में जनसेवा मित्र पुलकित जावलकर, संयम राठौर, आशीष विश्वकर्मा, विकास आर्य, संजू सलामे, दीपक उईके, अश्वदीप यादव, संतोष, शिवकिशोर, सौरभ राठौर, तुषार देशमुख, अमन नागले, आशिक इवने, सोनिका तिडगाम, सलिता कवड़े, चेतना आर्य, पुस्पलता यादव, साधना सेलुकर, आशिता राठौर, भुवनेश्वरी कारे, वंदना इवने , निकिता सीरसाम उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours