सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी के वार्ड 27 के काली मंदिर के पास पुलिया का निर्माण किया जाएगा। नगर पालिका परिषद सारनी ने इसके लिए कार्य शुरू कर दिया है। बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे व अन्य लोगों ने पुलिया का भूमिपूजन किया। नई पुलिया बनने से वार्ड के लोगों को आवागमन करने में सुविधा मिलेगी। पाथाखेड़ा क्षेत्र के वार्ड 27 के काली मंदिर के पास पुलिया नहीं होने से लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की मांग को देखते हुए नगर पालिका ने यहां पुलिया का निर्माण प्रस्तावित किया। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने बुधवार को यहां 2.56 लाख रूपए की लागत से बनने वाली पुलिया का भूमिपूजन किया है। इस मौके पर यहां सुनील पाटिल, राजेश पटैया, धर्मा गुप्ता, संतोष जट्टी, जीपी सिंह, उपयंत्री नितिन मीणा, समयपाल कमल बिहारे और मनोज जैन सेमेत अन्य लोग उपस्थित थे। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि नपा की तकनीकी टीम अपनी निगरानी में पुलिया का निर्माण कराएं। गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।
वार्ड 27 के काली मंदिर के पास बनेगी पुलिया, नागरिकों को आवागमन में होगी सुविधा, नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours