भोपाल। 19 सितंबर से शुरु हो रही कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को लेकर पीसीसी कार्यालय में पीसीसी चीफ कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस प्रेस कांफ्रेंस के मंच के बैकग्राउंड में लगे पोस्टर में से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की तस्वीर नदारद थी। जिसको लेकर बीजेपी नेता तंज कस रहे हैं।केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के पोस्टर से दिग्गी की फोटो गायब होने को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला।

2 बार के मुख्यमंत्री को यही सम्मान: सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि दिग्विजय सिंह का चेहरा कांग्रेस ने अपने पोस्टर में से हटा दिया। जो इनकी रैली निकल रही है। उसके पोस्टर में कांग्रेस के सभी नेताओं के चेहरे तो लगे हैं, लेकिन मन नहीं दिग्विजय सिंह का चेहरा नहीं है। यही मान-सम्मान कांग्रेस पार्टी अपने 2 बार के मुख्यमंत्री को दे रही। है उनको पोस्टर से ही गायब कर दिया। मुझे बहुत आश्चर्य है। यही कठनाई कांग्रेस पार्टी की है।

दिग्गी ने दिया जवाब

दिग्विजय सिंह ने जवाब देते हुए ट्विटर (अब X) पर लिखा कि ‘जब मैं मुख्यमंत्री था तब भी मैं शासकीय विज्ञापनों में अपनी फोटो नहीं लगवाता था। मैं विचारधारा की राजनीति करता हूँ ना की अपने self promotion की। मैंने स्वयं ने अपना फोटो लगाने से मना कर दिया था। यह शौक़ आप को ही मुबारक हो “महाराज”। धन्यवाद’

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *