भोपाल। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना का शुभारंभ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा, ‘मेरी जिंदगी का एक ही मकसद है। अपनी लाड़ली बहनों की जिंदगी बदलना है। हर कोई दुनिया में आता है, कोई काम करने के लिए ही आता है। मुझे भगवान ने इसलिए भेजा है कि मैं आपकी जिंदगी बदलूं आपकी गरीबी दूर करू। आपके कष्ट-परेशानी को पीकर आपकी जिंदगी में खुशहाली लाऊं’। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिसोदिया भी शामिल हुए। लाड़ली बहना आवास योजना के तहत 4 लाख 75 हजार हितग्राहियों को लाभ मिलेगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना और सीएम गैस सब्सिडी योजना के लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन स्वयं किया। इस योजना का रजिस्ट्रेशन 17 सितंबर से 5 अक्टूबर तक किया जाएगा।

सीएम ने बताए योजना के लाभ और नियम

मुख्यमंत्री ने इस आवास योजना के लाभ और नियम भी बताए। उन्होंने कहा, जिन परिवारों का प्रधानमंत्री आवास योजना या आवास प्लस योजना में नाम लैप्स हो गया, उनका नाम इसमें जोड़ा जाएगा। जिनका नाम MIS पोर्टल में नहीं दर्ज हुए है, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा। ऐसे परिवार जिन्हें केंद्र और राज्य की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा हो। जिनके पास पक्की छत वाले मकान न हो या दो से कम कमरे वाले कच्चे मकान में रहने वाले। सरकारी नौकरी में नहीं हो। जिनकी मासिक आमदनी 12 हजार से कम हो और उनके चौपहिया गाड़ी न हो। परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता नहीं हो। 2.5 एकड़ या इससे कम सिंचित भूमि हो अथवा 5 एकड़ से कम असिंचित कृषि भूमि हो। उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत गांव में गरीब परिवारों को पक्का मकान दिया जाएगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *