भोपाल। INDIA गठबंधन की पहली आमसभा अगले महीने के पहले सप्ताह में भोपाल में होने वाली थी, यह पब्लिक मीटिंग कैंसिल हो गई। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शनिवार को भोपाल में इस रैली के कैंसिल होने की जानकारी दी थी। गठबंधन की रैली के कैंसिल होने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और विपक्षी दलों के गठबंधन पर चुटकी हुए कहा कि, ‘जनता का आक्रोश देखकर उन्होंने INDI की रैली कैंसिल कर दी। उन्हें पता था कि भोपाल में रैली होगी, तो क्या होने वाला था। लोग आक्रोशित हैं। मैडम सोनिया गांधी और राहुल बाबा भी अब तक चुप हैं और दिग्गी-कमलनाथ ने भी कुछ नहीं बोला। इसी डर से रैली कैंसिल कर दी।’

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि जिन्हें जनता आशीर्वाद दे रही है, तो वो आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे, लेकिन जिन्होंने जनता की सुविधा छीनी थी और जिनके खिलाफ आक्रोश है। प्रधानमंत्री जी ने जल जीवन मिशन 2019 में शुरू किया, कमलनाथ ने पानी नहीं पहुंचने दिया घरों में। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए कमलनाथ ने किसानों के नाम नहीं पहुंचाया। प्रधानमंत्री आवास वापस लौटा दिए गए, स्टेट का शेयर नहीं दिया गया और मध्य प्रदेश की तो सारी योजना बंद कर दी। संबल योजना बंद कर दी, भांजियों के लैपटॉप बंद कर दिए, साइकिल बंद कर दी, कन्या विवाह में विवाह के पैसा नहीं दिया, तीर्थ दर्शन योजना बंद कर दी। इसलिए जनता में आक्रोश है। यह जिनके खिलाफ आक्रोश है, वह आक्रोश रैली निकाल रहे हैं।

पीएम विश्वकर्मा योजना का हुआ शुभारंभ

पीएम विश्वकर्मा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि यह योजना पूरी तरह से गुरु शिष्य परंपरा पर आधारित है। इसके माध्यम से यह छोटे-छोटे हुनर वाले लोगों को एक से दो लाख रुपए तक के कम ब्याज पर लोन की व्यवस्था की गई है। उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। उनके प्रमाणीकरण की व्यवस्था की गई है। इस योजना को 5 साल में 13 हजार करोड़ रूपये भारत सरकार की ओर से खर्च किया जाएगा।

इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राज्य स्तरीय द्वितीय ITI दीक्षांत समारोह में पास आउट प्रशिक्षणार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा एवं खेल मंत्री यशोधरा राजे और एमएसएमई मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा शामिल हुए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *