• प्रधानमंत्री जी दीर्घायु हो भाजपा मंडल सारणी ईश्वर से यही मनोकामना करती हैं- किशोर बर्दे  

सारनी। भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी में मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में बाबा मठारदेव वृद्धा आश्रम में माता-पिता स्वरूप सभी वृद्ध जनों को भोजन करा कर  कार्यकर्ताओ ने सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस कार्यक्रम में सारणी नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रंजीत सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधा चंद्रा , भाजपा के वरिष्ठ जगन्नाथ डेहरिया , पंजाब राव बारस्कर,के आतिथ्य में सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में एकत्रित होकर व बाबा माठारदेव वृद्वा आश्रम में निवासरत सभी वृद्ध जनों को भोजन कर अपने नेता नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस मनाया।    
इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथि किशोर बर्दे ने सभी कार्यकर्ताओं को  संबोधित करते हुए कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह 72 वा जन्म दिवस है , मोदी जी बाल्य काल से ही मानव सेवा की भावना से प्रेरित होकर अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और मानव सेवा को समर्पित कर दिया । हम सब भी आज उनके विचारों का अनुसरण करते हुए राष्ट्र प्रेम ,आपसी सद्भावना एवं मानव सेवा को अपनाना चाहिए मोदी जी आज पूरे विश्व के पटल पर भारत की छवि को विश्व गुरु के पथ पर ले जा रहे हैं। भारत के प्रत्येक नागरिक को आज प्रधानमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भारत को विश्व गुरु बनने में उनकी मदद करनी चाहिए।
कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह सुधा चंद्रा ने संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को मोदी जी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की एवं संयुक्त रूप से माता-पिता स्वरूप वृद्ध जनों को भोजन कराया।
इस अवसर पर वार्ड के पार्षद मनीष धोटे, प्रवीण सोनी ,सुनंदा पाटिल ,मंडल उपाध्यक्ष कृष्णा साहू ,रेवाशंकर मगरदे, लल्लन यादव,बिन्नी राय ,गोलू राजपूत ,राहुल कापसे, हेमंत साहू ,संजय लोखंडे ,गोविन्द यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *