• नपा अध्यक्ष ने सम्मानति कर किया विदा

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत रामेश्वरम यात्रा के लिए शनिवार 16 सितंबर 2023 को 6 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। नगर पालिका परिषद सारनी में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षदगण एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम की मौजूदगी में श्रद्धालुओं को सम्मानित कर बैतूल रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत नगर पालिका परिषद सारनी से 6 श्रद्धालुओं का चयन रामेश्वरम की यात्रा के लिए किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम, भाजपा के जिला महामंत्री कमलेश सिंह, भाजपा नेता सुधा चंद्रा, प्रकाश, शिवहरे, गोलू राजपूत, अजय साकरे, विनय मदने, सहायक लेखाधिकारी ब्रजेश नागर, उपयंत्री कमलेश पटेल, रामराज यादव, सुखदेव बोरहपी, लक्ष्मण पंडाग्रे, मुरारी यादव समेत अन्य लोगों ने श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्हें एक वाहन से बैतूल रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया। श्रद्धालुओं में शकुंतला बाबूराव पंडाग्रे, शांता उइके, रामकिशोर साहू, कलाबाई, समलिया बाई, इमला निरापुरे के नाम शामिल हैं। सभी श्रद्धालु विशेष रेल गाड़ी से बैतूल से रामेश्वरम के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं तीर्थ यात्रियों के परिजन उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *