बैतूल। बैतूल में भारी बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह से जिले बारिश हो रही है। उधर, सारणी में सतपुड़ा बांध क्षेत्र में भी हो रही तेज बारिश के चलते बांध के 14 गेट खोलने पड़े। इससे तवा नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद तवा बांध के भी 9 गेट खोलने पड़े हैं। इधर, ताप्ती पर बने पारस डोह बांध के भी 3 गेट खोले गए हैं। सतपुड़ा बांध क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तक 51 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बांध में जलस्तर बढ़ गया है। सुबह 7.30 बजे यहां 7 गेटों को 7 फीट खोले गए थे। जिससे 255.484 एमसीएफटी पानी छोड़ा गया था। सुबह 9 बजे पानी की आवक और बढ़ने पर सभी 14 गेट 11 फीट खोलकर 1 लाख 17 हजार एमसीएफटी पानी रिलीज किया गया है। फिलहाल 7 गेटों से 11 फीट के लेवल पर खुले रखे गए हैं। इससे तवा नदी में जलस्तर बढ़ने से तवा बांध में भी लेवल बढ़ गया है। यहां भी 9 गेट 5 इंच खोले गए है। इधर, ताप्ती पर बने पारस डोह बांध के तीन गेट दोपहर 12 बजे 70 सीएम खोले गए हैं। बांध प्रभारी शिव कुमार नागले ने बताया कि इससे 294 क्यूमेक पानी पास आउट हो रहा है। बांध के फुल टैंक लेवल को भरने में महज 15 सीएम बचा है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *