घोड़ाडोंगरी। आज घोड़ाडोंगरी नगर में राह चलते लोग उसे समय अचंभित रह गए जब उन्होंने देखा कि प्राचार्य विवेक तिवारी, सीएम राइज स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं, बच्चे स्कूल परिसर आसपास लगी गाजर घास अपने हाथों से उखाड़ रहे हैं। सीएम राइस स्कूल घोड़ाडोंगरी द्वारा आज नगर में स्वच्छता रैली निकाली गई । नारे लगाकर लोगों से घोड़ाडोंगरी नगर को स्वच्छ रखने की अपील की गई। इस दौरान हाथों में तख्तियां लेकर बच्चे नारे लगा रहे थे और लोगों से नगर को स्वच्छ रखने की अपील कर रहे थे। रैली के उपरांत स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय अभियान के अंतर्गत स्वच्छता की शपथ ली गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य विवेक तिवारी ने कहा कि अपने शरीर की तरह अपने आसपास के परिसर को भी साफ रखना चाहिए। नहीं तो गंदगी के कारण कई तरह की बीमारियां होती हैं।
उन्होंने कहा कि जिस तरह शिक्षा बच्चों को एक अच्छा इंसान बनाती है। उसी स्वच्छता हमारे वातावरण और हमारे नगर को अच्छा बनाती है। श्री तिवारी ने बताया कि 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके तहत स्वच्छता एवं जन जागृति के संदेशों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। शौचालय में  सफाई ,वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है ।  बच्चों को बताया जा रहा है कि हमें अपने विद्यालय अपने घर के आसपास साफ सफाई रखना है और लोगों को भी स्वच्छता रखने के लिए जागरूक करना है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *