• कांबिग गस्त में चलाया विशेष अभियान

सारनी। विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चार स्थाई वारंटीओं को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। टीआई अरविंद कुमार कुमरे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी एवं एडिशनल एसपी नीरज सोनी के निर्देशन एवं एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में सारणी पुलिस ने काबिंग गस्त के दौरान विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत लंबे समय से फरार चार बेमियादी वारंटी को पकड़ा है।उन्होंने कहा कि कई वर्ष से फरार चल रहे मनोज पिता मनोहर बंगाली हीरापुर थाना चोपना, रिंदा पिता भूढ़िया कोरकू ग्राम भोपाली थाना रानीपुर, पवन पिता धसू जगदेव शक्ति नगर शोभापुर थाना सारणी को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया गया है।स्थाई वारंटी को पकड़ने में टीआई अरविंद कुमार,चौकी प्रभारी संदीप जाट, सहायक उप निरीक्षक श्री मौर्य,प्रधान आरक्षक कैलाश, आसिफ खान, आरक्षक रोहित, नगर सैनिक मिश्रीलाल गुजरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *