चिचोली। सर्व यादव समाज चिचोली द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में बुधवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
यदुकुल शिरोमणि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर में  राधा कृष्णा  की  विशाल शोभा यात्रा निकाली गई यादव समाज द्वारा हर वर्ष कुछ नया करने का प्रयास रहता है  । भगवान श्री राधा कृष्ण की शोभायात्रा  गोण्डु मंडाई से शुरू होकर  नगर के प्रमुख मार्गो से  होते हुए बाजार चौक, शनिचरा पूरा सराफा बाजार वीर दुर्गादास चौक बस स्टैंड होकर  जय स्तंभ चौक तप श्री खेल मैदान संत सिंगाजी दरबार मंदिर पहुंची यहां भगवान राधा कृष्ण की आरती की गई। पूरे शोभा  यात्रा मार्ग पर सामाजिक ,धार्मिक ,राजनीतिक, और सांस्कृतिक संगठनों ,ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । चल समारोह के साथ जबलपुर मथुरा वृंदावन  की टोली रासलीला करते चल समारोह में शामिल रहे । चल समारोह को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक युवा और वरिष्ठ जनों ने व्यवस्था संभाल रखी थी यादव समाज की ओर से आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कथावाचक जया यदुवंशी ने समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने व धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम हमेशा में रुचि रखने की बात कही कार्यक्रम के दौरान  हजारों की संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *