• केक तो खुशी देता है पर फल फ्रूट पौधे स्वास्थ्य देते है रोगों से दूर रखते है : पंकज डोंगरे

चिचोली। स्वास्थ्य कर्मी पंकज डोंगरे द्वारा अपने जन्मदिन रूटिंग विजिट के दौरान आरोग्य केंद्र रोझड़ा में फलों के साथ पौष्टिक अनाज रखकर और गर्भवती माताओं को मुंगना,करौंदा,अनार,लक्ष्मी तरु जैसे स्वास्थ्य वर्धक पौधों को वितरित कर ग्राम वासीयो को पौष्टिक आहार लिए जाने की आवश्यकता और अनिवार्यता पर जानकारी देते हुए मनाया ।उनके साथ इस अवसर पर सीएचओ प्रेमशंकर धरमारे,एएनएम श्वेता डोंगरे,आशा ममता इवने उपस्थित और सहयोगी रही।
श्री डोंगरे द्वारा ग्राम के माध्यमिक शाला में टीचर्स का सम्मान कर स्वास्थ्य शिक्षा प्रसारित कर शिक्षक दिवस और जन्मदिन को सार्थकता देते हुए जन्मदिन पर शुभकामनाए देने वाले सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *