निवाड़ी। निवाड़ी जिले की पर्यटन नगरी ओरछा में बनने वाले भव्य रामराजा लोक के भूमि पूजन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ओरछा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आने से पूर्व निवाड़ी जिला प्रशासन ने आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली है। पूरे रामराजा मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है। आपको बता दे की ओरछा में भूमि पूजन का यह कार्यक्रम एक महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आज से दो दिन पहले से यहां पर जिला प्रशासन नेआयोजनों की शुरुआत कर दी थी। आज सुबह करीब 11:30 के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रामराजा सरकार लोक का भूमि पूजन करने के लिए ओरछा आ रहे हैं। आयोजनों में हजारों लोगों के आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

मुख्यमंत्री और लाखों लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तेद नजर आ रहा है। सुबह से यहां पर पुजारियों की तरफ से मंत्रोच्चार और भूमि पूजन को विधि विधान से संपन्न करने के लिए अनुष्ठान शुरू हो गए। पूरे रामराजा मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया हैं।

बुंदेलखंड की अयोध्या कहीं जाने वाली रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में हर घर के आगे आकर्षक रंगोली बनाई गई है। बता दे कि एक दर्जन से अधिक पंडित भूमिपूजन का कार्यक्रम सम्पन्न करवाएंगे। बहरहाल ओरछा में जन-जन के आराध्य श्री राम राजा सरकार का भव्य रामराजा लोक बनने से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *